पश्चिम बंगाल की सियासत में 20 टीएमसी सांसदों और कुछ विधायकों की बगावत के चलते घमासान जारी है. बागी गुट ने ममता बनर्जी को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है और उनकी जगह अरूप रॉय को दी है. इस बीच, टीएमसी ने अपने ऑफिस-बेयरर और नेशनल वर्किंग कमेटी के सदस्यों की एक नई लिस्ट इलेक्शन कमीशन को भेजी है. इसके मुताबिक ममता बनर्जी अब भी पार्टी की हेड बनी हुई हैं.
बता दें कि एक दिन पहले ही TMC के बागी गुट ने कोलकाता में एक स्पेशल सेशन किया और एक पैरेलल ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर की घोषणा की थी. इसमें MLA अरूप रॉय का नाम पार्टी चेयरपर्सन के तौर पर लिखा गया था. वहीं, अब ममता बनर्जी ने भी चुनाव आयोग को ऐसी ही एक लिस्ट सौप दी है.
सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि EC को सौंपी गई लिस्ट में पार्टी के ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर का जिक्र है. लिस्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की चेयरपर्सन हैं, जबकि सुब्रत बख्शी वाइस-प्रेसिडेंट हैं और अभिषेक बनर्जी नेशनल जनरल सेक्रेटरी हैं.
नेशनल वर्किंग कमेटी में शामिल ये नेता
ऑफिस-बेयरर लिस्ट में डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन को जॉइंट सेक्रेटरी और सुभाषिश चक्रवर्ती को ट्रेजरर के तौर पर जोड़ा गया है. वहीं, नेशनल वर्किंग कमेटी में ममता बनर्जी, सुब्रत बख्शी, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन और सुभाषिश चक्रवर्ती शामिल हैं.
चंद्रिमा भट्टाचार्य को नेशनल वर्किंग कमेटी का सदस्य और पश्चिम बंगाल TMC अध्यक्ष के तौर पर लिस्ट किया गया है. वहीं, सोभनदेब चट्टोपाध्याय का नाम पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य और नेता के तौर पर मेंशन किया गया है.
यह भी पढ़ें: 'ये बंगाल की डिंबक्रेसी है...', संडे हो या मंडे महीने भर से टीएमसी के नेताओं को रोज पड़ रहे हैं अंडे
TMC की लिस्ट में अमित मित्रा, राजेश पति त्रिपाठी, असीमा पात्रा, मोलॉय घटक, गौतम देब और मुकुल संगमा शामिल हैं. इसके अलावा बुलु चिक बड़ाइक, बैसवानोर चट्टोपाध्याय, बिरबाहा हंसदा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय, नदीमुल हक, मदन मित्रा, बिमान बनर्जी, महुआ मोइत्रा और कुणाल घोष भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं.