एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के दोनों बेटे आयुष्मान सेठी और आर्यमन सेठी इस समय लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. दोनों बीते कई दिनों से अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स संग मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं.
अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन एक्ट्रेस योगिता बिहानी को डेट कर रहे हैं. जबकि छोटे बेटे आयुष्मान योग और मेंटल वेलनेस ट्रेनर समीक्षा शेट्टी संग रिश्ते में हैं.
आयुष्मान सेठी ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेकेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में वो अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा संग रोमांटिक टाइम स्पेंड करते दिखे.
आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा बिकिनी में कहर ढाती नजर आईं. ओपन हेयर और नो मेकअप लुक में वो किलर लगीं.
वेकेशन पर आयुष्मान और समीक्षा ने वॉटर एक्टिविटीज का भी मजा लिया. दोनों साथ में पानी में चिल करते हुए दिखाई दिए.
समीक्षा और आयुष्मान की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. दोनों के बीच का बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है.
अर्चना की होने वाली बड़ी बहू योगिता बिहानी भी बिकिनी पहने बीच पर जलवे बिखेरती हुई नजर आईं. उनका मस्तीभरा अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है.
गर्लफ्रेंड संग आयुष्मान सेठी की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस उन्हें अब जल्दी शादी करने की सलाह दे रहे हैं.