scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 23 जून 2026: मीन राशि वाले खर्चों को कंट्रोल करें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 23 जून 2026, Horoscope Today: मीन राशि वालों को उधार लेन-देन से बचना होगा. खर्चों को कंट्रोल करें. लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें. विदेश से लाभ का समाचार मिलेगा. किसी से विवाद हो सकता है आज रहें सावधान. व्यापार में बड़े निवेश से बचें.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष
योजना तैयार कर काम करें. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. लंबी दूरी की यात्रा ना करें. धन खर्च में सावधानी बरतें. विदेश से संबंधित काम बनेंगे. व्यापार में हर काम सावधानी से करें.

जरूरी टिप- दिनचर्या ठीक रखें
शुभ रंग- लाल
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें

वृष
रुके हुआ काम पूरे करने की कोशिश करें. परिवार से सहयोग मिलेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी. प्रॉपर्टी से संबंधित काम  बनेंगे. लगातार बढ़ रहे खर्चे को कंट्रोल करना होगा. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- गाय को गुड़ रोटी खिलाएं

मिथुन
मित्रों के सहयोग से काम बनेगा. सीनियर अधिकारियों से मतभेद हो सकता है. कोर्ट केस में विजय मिलेगी. काम में आ रही परेशानी दूर होगी. नेगेटिव विचारों से बचें. व्यापार में नुकसान हो सकता है.

जरूरी टिप- शत्रुओं से सावधान रहें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें

कर्क
अपने मान-सम्मान का ख्याल रखें. आपको उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे. मन की चिंता दूर होगी. नए सिरे से काम की शुरुआत करें. सेहत का ख्याल रखें. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे.

Advertisement

जरूरी टिप- खर्चों को कंट्रोल करें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें

सिंह
भाग्य का सहयोग मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. बातचीत में धैर्य रखें. लोगों के कहने पर काम का तरीका ना बदलें. शत्रुओं के हल्के में ना लें. व्यापार में स्थिति बेहतर होगी.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- मरून
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें

कन्या
विदेश से संबंधित काम बनेंगे. करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे. संतान को लेकर चिंता रहेगी. लंबी दूरी की यात्रा से बचें. व्यापार में ज्यादा निवेश से बचें.

जरूरी टिप- नेगेटिविटी से बचें
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की आरती करें

तुला
रुका हुआ पैसा मिलेगा. धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाने का समय है. किसी से मतभेद हो सकता है. घर वालों से मन की बात कह दें. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.

जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं

वृश्चिक
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. तेजी से काम करने का दिन है. मन की चिंता दूर होगी. आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. यात्रा से बचना होगा. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- हल्का लाल
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें

Advertisement

धनु
तेजी से काम करने का दिन है. जीवन में सुख बढ़ेगा. आपके खर्चो में भी बढ़ोतरी होगी. मन की चिंता दूर करने में आप सफल होंगे. रोग से सावधान रहें. व्यापार में नुकसान हो सकता है.

जरूरी टिप- जिद ना करें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- हनुमान जी की आरती करें

मकर
रिश्तों को संभालने का समय है. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. बड़े फैसले करने में देरी ना करें. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- हनुमान जी को नारियल अर्पित करें

कुंभ
आपकी कार्यक्षमता क्षमता और बढ़ेगी. अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब होंगे. रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. परिवार में कलह ना बढ़ने दें. करियर को लेकर चिंता रहेगी. व्यापार में स्थिति बेहतर होगी.

जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- आसमानी
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें

मीन
उधार लेनदेन से बचना होगा. खर्चों को कंट्रोल करें. लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें. विदेश से लाभ का समाचार मिलेगा. किसी से विवाद हो सकता है आज रहें सावधान. व्यापार में बड़े निवेश से बचें.

जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- हनुमान की आरती करें

आज का उपाय
मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर, जनेऊ चढ़ाएं. नारियल और लाल फल अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जी की आरती करें. हनुमान जी के चरणों का सिंदूर प्रतिदिन लगाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement