scorecardresearch
 

राम मंदिर चंदा चोरी केस में केजरीवाल का सवाल, चंपत राय को क्यों बचा रही सरकार?

राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए पूछा है कि आखिर मंदिर का पूरा कंट्रोल संभालने वाले चंपत राय पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

Advertisement
X
केजरीवाल के 5 सवाल: राम मंदिर चंदा विवाद में चंपत राय पर निशाना (Photo-ITG)
केजरीवाल के 5 सवाल: राम मंदिर चंदा विवाद में चंपत राय पर निशाना (Photo-ITG)

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोला है. केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर सरकार से सवाल पूछे हैं कि आखिर कैसे इस तरह की घटना हो गई और किसी को इसकी खबर तक नहीं लगी.    

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा है- 'राम मंदिर से करोड़ों का चंदा चोरी हो गया, राम भक्तों में बहुत गुस्सा है और मन में कई सवाल हैं. आज मैं सरकार से पहला सवाल पूछ रहा हूं. पूरे राम मंदिर का कंट्रोल चंपत राय के हाथ में है. सबसे ज्यादा आरोप चंपत राय पर ही लग रहे हैं. उसे अब तक हटाया क्यों नहीं गया? क्या इस बात का डर है कि अगर चंपत राय ने मुंह खोला, तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे?

केजरीवाल वीडियो में बोल रहे हैं कि 'राम मंदिर में अरबों की चोरी हो गई, लोग मंदिर में जाकर अपनी श्रद्धा से पैसे और गहने दान करते हैं, लेकिन मंदिर से वो सब चोरी हो गया है, जिससे भक्तों में गुस्सा है. लोगों के मन में इस घटना को लेकर कई सवाल आ रहे हैं. पांच सवाल हमारे मन में आ रहे हैं. मैं लोगों के सामने पहला प्रश्न रख रहा हूं. इस मंदिर को एक ट्रस्ट चलाता है, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बनाया गया था, इस ट्रस्ट में एक शख्स है चंपत राय जो सर्वेसर्वा हैं. आखिर कौन है चंपत राय जिस पर ये आरोप लग रहे हैं वो न कोई संत है और न ही कोई महात्मा, आखिर वो किसका आदमी है, इतनी बड़ी चोरी के बाद भी उसे मंदिर से हटाया क्यों नहीं जा रहा. क्या उसे सारे सबूत मिटाने के लिए वक्त दिया जा रहा है. आखिर उसे कौन बचा रहा है जनता ये जानना चाहती है.'

Advertisement

 

केजरीवाल ने वीडियो में ये भी ऐलान किया है कि अगल 2-3 दिनों में वो और भी सवाल पूछेंगे. इससे पहले रविवार को भी उन्होंने इस मामले में एक्स पर लिखा था- 'राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है. उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई. सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो. करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा ज़रूरी है.    

यह भी पढ़ें: राम मंदिर विवाद: 'रामलला के पटवारी' चंपत राय कौन हैं, जो हैं निशाने पर?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement