scorecardresearch
 
Advertisement

Lucknow Coaching Centre Fire LIVE: घटनास्थल पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, फायर विभाग के अफसरों को लगाई फटकार

aajtak.in | नई दिल्ली | 22 जून 2026, 7:14 PM IST

Lucknow Coaching Centre Fire LIVE: लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत हो गई. इस गेमिंग जोन के नीचे ही एक पेट शॉप भी थी.

Lucknow Game Zone Building Lucknow Game Zone Building

Lucknow Coaching Centre Fire LIVE: लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत हो गई. इस गेमिंग जोन के नीचे ही एक पेट शॉप भी थी. सीएम योगी ने इस अग्निकांड के बाद अपने सारे दौरे रद्द कर दिए हैं. डीजीपी को मौके पर भेजा गया है. राहत और बचाव का कार्य जारी है. अग्निकांड से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें.

6:49 PM (26 मिनट पहले)

सीएम योगी ने फायर विभाग के अफसरों को लगाई फटकार

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री घटना स्थल पर जाकर हालत का जायजा लेंगे और KGMU भी जाएंगे. सीएम ने फोन पर फायर विभाग के अफसरों को फटकार लगाई है. हादसे के जिम्मेदारों को किसी भी हाल में न बख्शने के सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

6:38 PM (37 मिनट पहले)

मरने वालों में 12 पुरुष 3 महिलाएं हैं... KGMU के डॉक्टर ने दिया Update

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

KGMU के डॉक्टर प्रेमराज ने बताया कि 21-22 लोग अस्पताल लाए गए थे. जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 12 पुरुष 3 महिलाएं हैं. आग लगने के दौरान कूदने वाले स्टूडेंट की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, जिसका इलाज जारी है.

6:24 PM (51 मिनट पहले)

Fire At Lucknow Gaming Zone: इमारत में चल रहा था एनिमेशन स्टूडियो और ट्रेनिंग सेंटर

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

जिस कैंपस में आग लगी है, वहां गेमिंड इंडस्ट्री से जुड़े सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी दी जाती थी. इमारत में एनिमेशन स्टूडियो भी चल रहा था. आग लगते है बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदते नजर आ रहे हैं. गेमिंग जोन हादसे से जुड़ी वीडियो डराने वाली हैं. 

6:04 PM (एक घंटा पहले)

उत्तराखंड सीएम धामी ने लखनऊ अग्निकांड पर जताया शोक

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ अग्निकांड पर शोक जताया है. उन्होंने x पर पोस्ट में लिखा, 'लखनऊ में हुए दुःखद अग्निकांड में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.'

 

Advertisement
5:53 PM (एक घंटा पहले)

Lucknow Aliganj Gaming Zone Fire: एक शख्स ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

आग लगने के बाद ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों के बाथरूम में फंसे होने की अपुष्ट सूचना भी सामने आई थी, लेकिन बाद में राहत और बचाव कार्य के दौरान सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया. आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि कई लोग इमारत से बाहर निकलने के लिए छज्जों और अन्य हिस्सों का सहारा लेते नजर आए. एक शख्स ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- ग्रिल पकड़ लटका, फिर जमीन पर आकर गिरा शख्स..., लखनऊ आग का खौफनाक वीडियो

 

5:51 PM (एक घंटा पहले)

Lucknow Gaming Zone Fire: अग्निकांड से लखनऊ में शोक

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुई भीषण आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना के समय इमारत में अचानक आग लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

यहां पढ़ें पूरी खबर- लखनऊ अग्निकांड में 14 लोगों की मौत, डिप्टी CM ने की पुष्टि, जान बचाने को छत से कूदे लोग

Advertisement
Advertisement