scorecardresearch
 

विरोधी भी हुए CM शुभेंदु अधिकारी के मुरीद, पूर्व CM की पत्नी ने जमकर की तारीफ

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल की नई सरकार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि सरकार ने कम समय में चुनावी वादों पर तेजी से काम शुरू किया है, जो काबिल-ए-तारीफ है. साथ ही उन्होंने वाम शासन के कामों का जिक्र करते हुए उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी जोर दिया.

Advertisement
X
पूर्व वामपंथी सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी ने की शुभेंदु सरकार की तारीफ (Photo: ITG)
पूर्व वामपंथी सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी ने की शुभेंदु सरकार की तारीफ (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल की नई सरकार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य ने एक बयान चर्चा में है. उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उनकी सरकार के कामकाज की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि नई सरकार ने कुछ ही दिनों में जिस तेजी से चुनावी वादों पर काम शुरू किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है. यही वजह है कि अब बंगाल की राजनीति में इस बयान की चर्चा तेज हो गई है.

आजतक बांग्ला को दिए इंटरव्यू में मीरा भट्टाचार्य ने कहा कि नई सरकार ने कम समय में ही अपने काम से सबको प्रभावित किया है. उनके मुताबिक, चुनावी वादों को जमीन पर उतारने के लिए सरकार बेहद ईमानदारी से जुटी हुई है. उन्होंने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी सरकार लोगों के भले के लिए काम करे, उसका सम्मान होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के लोग शांति और आराम से जिंदगी जीना चाहते हैं.

शुभेंदु अधिकारी को लेकर मीरा भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी कभी सीधी मुलाकात नहीं हुई, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे अपने वादों को पूरा करेंगे. हालांकि, इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन और वाम मोर्चा सरकार के 34 साल के कार्यकाल की तुलना भी की. उनका कहना था कि दोनों दौर की तुलना नहीं हो सकती, क्योंकि वाम शासन में नंदन, विद्यासागर सेतु, साहित्य अकादमी और शिशु किशोर अकादमी जैसी कई बड़ी परियोजनाएं शुरू हुई थीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय बंगाल कृषि के मामले में देश के आगे रहने वाले राज्यों में था.

Advertisement

उद्योग को लेकर भी मीरा भट्टाचार्य ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बुद्धदेव भट्टाचार्य बंगाल में बड़े स्तर पर उद्योग लाना चाहते थे, ताकि युवाओं को रोजगार के लिए राज्य छोड़कर बाहर न जाना पड़े. सिंगूर विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज वहां के कई लोगों को लगता है कि कार फैक्ट्री का विरोध करना गलती थी. उनके मुताबिक, अगर उद्योग लगता तो बंगाल की आर्थिक तस्वीर अलग हो सकती थी. अगर नई सरकार सिंगूर में फिर से उद्योग लाने की दिशा में काम करती है तो उसका स्वागत होना चाहिए. हालांकि, उन्होंने सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की सलाह दी. बातचीत के आखिर में मीरा भट्टाचार्य कहा कि अगर नई सरकार बंगाल की पुरानी पहचान और सम्मान वापस लाने में सफल होती है, तो लोग उसका स्वागत करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement