scorecardresearch
 

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ने रचा नया इतिहास! टॉय ट्रेन ने मई में कमाए रिकॉर्ड 395 लाख रुपये

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) ने कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है. मई 2026 में टॉय ट्रेन ने 395.60 लाख रुपये की आय हासिल की है, जो अब तक की रिकॉर्ड तोड़ कमाई है. इससे पहले मई 2025 में DHR ने 358.60 लाख रुपये कमाए थे.

Advertisement
X
UNESCO heritage toy train earn 395 lakh in may 2026 (Getty Image)
UNESCO heritage toy train earn 395 lakh in may 2026 (Getty Image)

गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) को बहुत फायदा हुआ है. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ने मई महीने में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई कर ली है. टॉय ट्रेन ने मई 2026 में रिकॉर्ड 395.60 लाख रुपये कमाए हैं.

पीटीआई की खबर के मुताबिक, रेलवे अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कमाई का यह आंकड़ा पिछले साल के रिकॉर्ड को भी पार कर गया है. मई 2025 में टॉय ट्रेन ने 358.60 लाख रुपये कमाए थे, जो अब टूट गया है.

रेलवे अधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले पांच साल से मई महीने में टॉय ट्रेन की कमाई लगातार बढ़ रही है. सिर्फ 2024 में थोड़ी कमी आई थी क्योंकि उस समय लोकसभा चुनाव चल रहे थे.

आइए देखते हैं पिछले पांच साल में टॉय ट्रेन की कमाई के आंकड़े...

  • साल 2022: 319.64 लाख रुपये  
  • साल 2023: 358.18 लाख रुपये  
  • साल 2024: 288.58 लाख रुपये  
  • साल 2025: 358.60 लाख रुपये  
  • साल 2026: 395.60 लाख रुपये (नया रिकॉर्ड)

जून में भी अच्छी कमाई की उम्मीद
जून 2026 में भी अच्छी कमाई होने की संभावना है. अनुमान है कि इस महीने की आय 370 लाख रुपये से ज्यादा रह सकती है.

Advertisement

खास है हिमालयन रेलवे का सफर
सबसे ज्यादा लोग दार्जिलिंग से घूम तक का जॉयराइड लेना पसंद करते हैं. इस सफर में प्रसिद्ध बटासिया लूप पर पर्यटक खूबसूरत नजारे का आनंद लेते हैं. ट्रेन में विस्टाडोम कोच (कांच की छत वाली कोच) और रेस्टोरेंट कार भी शामिल है,जिससे पर्यटकों का सफर और भी यादगार बन जाता है.

यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल टॉय ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक चलती है. गर्मी के मौसम में पहाड़ों की ठंडी हवा, हरे-भरे चाय के बागान और टॉय ट्रेन की अनोखी यात्रा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है.दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे न सिर्फ परिवहन साधन है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक भी है.इस रिकॉर्ड कमाई से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा हो रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement