अखिलेश यादव ने गंगा में इफ्तार पार्टी पर कहा कि, लोगों पर कार्रवाई इस वजह से हुई होगी क्योंकि उन्होंने शायद पुलिस की हथेली गरम नहीं की होगी... अगर पुलिस की हथेली गर्म करते तो गिरफ्तारी ना होती... बनारस में चल रहे क्रूज का भी अखिलेश यादव ने जिक्र किया और कहा कि उस क्रूस में दुनिया की सबसे महंगी शराब परोसी जाती थी... सारी गंदगी गंगा में गिराई जा रही थी.