scorecardresearch
 

फतेहपुर का युवक, उन्नाव की लड़की... दोनों कानपुर के होटल में पहुंचे, शाम तक नहीं खुला गेट, फिर हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक होटल के कमरे से युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों कमरे के अंदर बेहोशी की हालत में मिले और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.

Advertisement
X
कानपुर के होटल रूम में मिले दोनों के शव. (Photo: Representational)
कानपुर के होटल रूम में मिले दोनों के शव. (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक होटल के कमरे से युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया हो, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ होगी. युवती उन्नाव की रहने वाली है, वहीं युवक फतेहपुर का रहने वाला है.

एजेंसी के अनुसार, यह मामला शनिवार को कलेक्टरगंज इलाके के होटल का है. पुलिस को शाम करीब 4:30 बजे होटल के कर्मचारियों ने सूचना दी थी कि कमरे में ठहरे युवक और युवती बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. सूचना मिलने पर कलेक्टरगंज थाना प्रभारी संजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने कमरा खुलवाया तो दोनों कमरे के फर्श पर बेहोश पड़े मिले. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: 23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड... खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

पुलिस का कहना है कि मृतकों में फतेहपुर का रहने वाला 33 वर्षीय दिग्विजय सिंह और उन्नाव के मगरवारा की रहने वाली 33 वर्षीय शिवांगी तिवारी शामिल हैं. दोनों शनिवार की दोपहर होटल पहुंचे और एक रूम लिया था. होटल के सीसीटीवी फुटेज में दोनों को होटल में दाखिल होते देखा गया. पुलिस का कहना है कि इसके बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले.

Advertisement

एसीपी आनंद कुमार ओझा ने बताया कि शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है.  फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगा.

पुलिस होटल का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और होटल कर्मचारियों के बयान खंगाल रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों होटल क्यों आए थे, उनके बीच क्या संबंध था और कमरे के अंदर ऐसा क्या हुआ, जिससे दोनों की मौत हो गई. फिलहाल दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement