scorecardresearch
 

गोरखपुर: AIIMS की डॉक्टर से छेड़खानी, दूर तक किया पीछा, फिर बैडटच, नागालैंड की है महिला

गोरखपुर AIIMS की नागालैंड निवासी महिला डॉक्टर से 22 फरवरी रात छेड़खानी का मामला सामने आया. ओरियन मॉल से लौटते समय तीन युवकों ने करीब डेढ़ किमी तक पीछा कर अश्लील टिप्पणियां कीं और गेट नंबर-2 के पास बैडटच किया. पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है. CCTV से एक बाइक चिन्हित हुई है और चार पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. NAFORD ने सीएम योगी से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

Advertisement
X
नागालैंड की महिला डॉक्टर से छेड़खानी की गई. (Photo: Representational)
नागालैंड की महिला डॉक्टर से छेड़खानी की गई. (Photo: Representational)

गोरखपुर AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच का मामला सामने आया है. शहर के ओरियन मॉल से लौटते समय 3 लोगों ने नागालैंड की महिला डॉक्टर का पीछा किया. करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे. एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी. एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया. पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे.

गोरखपुर के एम्स में कार्यरत नागालैंड की डाक्टर के साथ हुई ये घटना रविवार 22 फरवरी को रात 8 बजे की है. कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की.

ओरियन मॉल से बाहर निकलने पर लग गए पीछा करने
इसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया. नाफोर्डएम्स ने X पर लिखा- एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ. 22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां की.

सड़क पर करते रहे पीछा
देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी की. तीनों एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे. इस दौरान वे सभी गालियां देते रहे. उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी. गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ. इससे महिला रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा.

Advertisement

नाफोर्ड के प्रेसिडेंट डॉ. देवेश दुबे ने X पर लिखा कि आज सुबह यह जानकारी मिली है. इस मामले में संज्ञान लेते हुए शाम तक एक लेटर जारी की जाएगी. यह सीएम ऑफिस, एडीजी लॉ एंड आर्डर और एम्स के डायरेक्टर तीनों जगह भेजी जाएगी. जिससे आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके. मामला नाफोर्ड के डायरेक्टर तक चला गया है.

इस बात पर हो रहा विचार
अब इस बात पर विचार किया जा रहा है कि FIR रेजिडेंट डॉक्टर की ओर कराई जाए या नाफोर्ड की ओर से. NAFORD ने CM को लेटर लिख कर तत्काल एक्शन की मांग की. वहीं नाफोर्ड ने CM योगी के नाम संबोधित एक लेटर जारी की है, जिसमें इस घटना को कानूनन गंभीर अपराध बताते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने मांग कि गोरखपुर पुलिस को FIR दर्ज करने और ओरियन मॉल व आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें. दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और सजा दिलाई जाए. पीड़िता को पूरी सुरक्षा और काउंसलिंग दी जाए.

सीएम योगी से हस्तक्षेप की मांग
गोरखपुर के मेडिकल संस्थानों में महिला डॉक्टरों और पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जाए. नाफोर्ड ने इस मामले में सीएम योगी से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर न्याय की अपील की है. इस मामले में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि यह जानकारी मिली है कि 22 फरवरी रविवार की रात को एम्स की डॉक्टर से कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी की.

Advertisement

आरोपियों की तलाश जारी
डॉक्टर की तहरीर पर एम्स थाने में उचित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. CCTV फुटेज के माध्यम से एक बाइक को चिन्हित भी कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं. जांच में आरोप सही पाए जाने कठोर कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement