scorecardresearch
 

लिव-इन रिलेशनशिप, कैफे और अपार्टमेंट... कौन है लखनऊ की श्रद्धा दुबे? जिस पर लगे संगीन आरोप

लखनऊ के हजरतगंज में 27 साल के कैफे मालिक शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. परिवार के लोगों ने लिव-इन पार्टनर बताई जा रही श्रद्धा दुबे और श्रद्धा की बहन पर आरोप लगाए हैं. परिवार का दावा है कि शिवा को प्रताड़ित किया गया और फिर नीचे फेंक दिया गया. आखिर कौन है श्रद्धा दुबे और क्या-क्या लगे हैं आरोप, जानिए पूरी कहानी.

Advertisement
X
बिल्डिंग से गिरकर हुई थी बॉयफ्रेंड की मौत. (Photo: ITG)
बिल्डिंग से गिरकर हुई थी बॉयफ्रेंड की मौत. (Photo: ITG)

ये कहानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके की है. शुक्रवार की रात यहां एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 27 साल के युवक की मौत हो गई. युवक का नाम शिवा शर्मा था. वह कैफे चलाता था. पहली नजर में मामला बिल्डिंग से गिरने का लग सकता था, लेकिन इसके बाद जो बातें सामने आईं, उन्होंने मामले को उलझा दिया. 

शिवा की मां रंजना शर्मा का आरोप है कि उनके बेटे को पहले बंधक बनाकर टॉर्चर किया गया और फिर चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया. परिवार ने शिवा की लिव-इन पार्टनर बताई जा रही श्रद्धा दुबे और उसकी बहन पर ये आरोप लगाए हैं. पुलिस ने शिवा के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है. आखिर श्रद्धा दुबे कौन है? शिवा के परिवार ने उस पर क्या आरोप लगाए हैं? और घटना वाली रात ऐसा क्या हुआ कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिवार को कई जगह भटकना पड़ा?

यहां देखें Video

दरअसल, लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में ये घटना हुई. शुक्रवार रात यहां चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. शिवा की मां रंजना के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे उनके पास रश्मि दुबे नाम की युवती ने कॉल किया था. उसने कहा कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पति से चल रहा तलाक का केस, लिव इन पार्टनर से महिला ने मांगा हर्जाना, कोर्ट से डिमांड हुई खारिज, जानिए क्यों

यह सुनते ही परिजन घबरा गए. परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे. लेकिन वहां शिवा नहीं मिला. परिवार के लिए यह समझना मुश्किल था कि जिस अस्पताल का नाम बताया गया, वहां कोई पता क्यों नहीं चल रहा. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें पता लगा कि शिवा को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया है. परिवार वहां पहुंचा तो कहानी में एक और मोड़ आया.

परिजनों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर एंबुलेंस के पास श्रद्धा दुबे की बहन का ड्राइवर दानिश मौजूद था. वह फोन पर खुद को सौरव कश्यप बताता था. परिवार के अनुसार, उन्हें देखकर दानिश घायल शिवा और एंबुलेंस को वहीं छोड़कर चला गया.

Who Is Shraddha Dubey Lucknow Cafe Owner Shiva Sharma Death Case Explained

एंबुलेंस ड्राइवर ने कथित तौर पर बताया कि वह करीब तीन घंटे से घायल युवक को लेकर लोहिया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के बीच चक्कर काट रहा था. इसके बाद डॉक्टरों ने शिवा की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया.

अब परिवार के सामने कई सवाल थे. शिवा चौथी मंजिल से कैसे गिरा? उसे किस हालत में अस्पताल लाया गया? और अगर यह दुर्घटना थी, तो घटना के पीछे की परिस्थितियां क्या थीं? इन सवालों के जवाब फिलहाल जांच के दायरे में हैं. शिवा की मौत के बाद उसकी मां रंजना शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि उनके बेटे को पहले बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया और फिर उसे अपार्टमेंट से नीचे फेंक दिया गया. 

Advertisement

Who Is Shraddha Dubey Lucknow Cafe Owner Shiva Sharma Death Case Explained

परिवार ने शिवा के शरीर पर गंभीर चोटों का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी आंखों और जबड़े में चोट थी. नाक और कान से खून बह रहा था. पसलियों और पैर में भी फ्रैक्चर था. उन्होंने शरीर पर सिगरेट से जलाने और खरोंच के निशान होने का भी आरोप लगाया है. फिलहाल परिवार का दावा है कि शिवा के साथ लंबे समय से प्रताड़ना हो रही थी.

कौन है श्रद्धा दुबे, जिस पर परिवार ने लगाए आरोप?

परिवार के मुताबिक, श्रद्धा दुबे शिवा की लिव-इन पार्टनर थी. परिजनों का आरोप है कि पिछले चार-पांच महीनों से वह शिवा को परेशान कर रही थी. परिवार ने मारपीट करने, झूठे केस में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं.

Who Is Shraddha Dubey Lucknow Cafe Owner Shiva Sharma Death Case Explained

रंजना शर्मा का दावा है कि करीब एक सप्ताह पहले श्रद्धा कैफे पर आई थी. उसने शिवा को अपने हवाले करने की बात कही और ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके घर और दुकान पर नजर रखी जा रही थी. इस पूरे मामले को लेकर अभी तक श्रद्धा का पक्ष या इन आरोपों पर उनका जवाब सामने नहीं आया है. पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि घटना में किसकी क्या भूमिका थी.

Advertisement

Who Is Shraddha Dubey Lucknow Cafe Owner Shiva Sharma Death Case Explained

घटना के बाद अपार्टमेंट की पहली मंजिल का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. इसमें घटना के तुरंत बाद कुछ लोग नीचे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं. एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, युवक चौथी मंजिल से गिरा था और बाद में उसकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. 

पुलिस यह जांच कर रही है कि शिवा को धक्का दिया गया था या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह थी. मामले में तकनीकी और फॉरेंसिक पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. 27 साल के शिवा शर्मा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार ने उसकी लिव-इन पार्टनर बताई जा रही श्रद्धा दुबे और उसकी बहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement