scorecardresearch
 

पिस्टल फंसी तो दोबारा लोड की... वाराणसी के कॉलेज में BSc छात्र के सीने पर चढ़कर मारी 8 गोलियां, Video में दिखी क्रूरता

वाराणसी के उदय प्रताप (UP) कॉलेज से शुक्रवार सुबह एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आई है, जिसने पूरे शहर और छात्र जगत को स्तब्ध कर दिया है. दिनदहाड़े कैंपस के अंदर हुई इस हत्या का अब एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अपराधी की क्रूरता की गवाही दे रहा है.

Advertisement
X
वायरल वीडियो में दिखी हत्या की पूरी वारदात.(Photo:Screengrab)
वायरल वीडियो में दिखी हत्या की पूरी वारदात.(Photo:Screengrab)

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार सुबह BSc सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर मंजीत चौहान नाम के दूसरे छात्र ने हत्या कर दी थी. इसके बाद जमकर बवाल हुआ और मंजीत समेत अनुज ठाकुर के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया. लेकिन अब गोली मारते हुए की घटना का वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है कि कॉलेज की गैलरी में सूर्य प्रताप सिंह निढाल होकर गिर पड़ा है और उसके सीने पर चढ़कर गोली मारने के बाद आरोपी मंजीत चौहान अपनी फंसी हुई पिस्टल को सही कर रहा है ताकि और गोलियां सूर्य प्रताप को मारी जा सकें. 

वारदात के दौरान वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई और सभी इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान कुछ छात्रों ने अपने मोबाइल कैमरे से यह वीडियो बना लिया. वीडियो में एक एक छात्रा कहती नजर आ रही है- ''मर गया न वो...'' देखें VIDEO:- 

अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  फिलहाल बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि इस हत्याकांड के बाद कैंपस में मौजूद आक्रोशित छात्रों ने तीन टीचरों और दर्जनों वाहनों को निशाना बनाया. एक टीचर का तो सिर फट गया, जिसे साथी अध्यापक अपने साथ इलाज के लिए पुलिस सुरक्षा में लेकर निकले, तो वहीं इसी दौरान कॉलेज कैंपस के मेन गेट को खोलकर और पुलिस के घेरे में कैंपस में फंसे दर्जनों टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ को निकाला गया. 

Advertisement

इस दौरान पुलिस लगातार आक्रोशित छात्रों को हिंसात्मक विरोध रोकने की चेतावनी भी देती रही. कैंपस से निकलने के बाद टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ ने राहत की सांस ली.

प्रिंसिपल की भूमिका पर उठे सवाल
आक्रोशित छात्रों का आरोप है कि सूर्य प्रताप की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह ने उसे जबरदस्ती मिलने के लिए बुलाया था.

जैसे ही सूर्य प्रताप और मंजीत प्रिंसिपल ऑफिस से बाहर निकले, मंजीत ने हमला कर दिया. छात्रों ने सीधे तौर पर कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब एक साजिश के तहत किया गया.

इनका कहना

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश का परिणाम लग रही है. पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं.

FSL की टीम ने सबूत इकट्ठे किए हैं. सीसीटीवी फुटेज और DVR को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि कॉलेज प्रशासन पर लगाए गए आरोपों की भी गहराई से जांच की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement