scorecardresearch
 

यूपी के मदरसों में मनाई जाएगी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती, छात्र लगाएंगे विज्ञान प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई जाएगी. इस अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रदर्शनियों और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा.

Advertisement
X
यूपी के मदरसों में 15 अक्टूबर को मनाई जाएगी जयंती. (File Photo- PTI)
यूपी के मदरसों में 15 अक्टूबर को मनाई जाएगी जयंती. (File Photo- PTI)

उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई जाएगी. इस मौके पर मदरसों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी प्रदर्शनियों और संगोष्ठियों का आयोजन करने की तैयारी है. इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डॉ. कलाम की वैज्ञानिक उपलब्धियों से परिचित कराना और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में रुचि लेने के लिए प्रेरित करना है.

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है. उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर प्रदेश के सभी मदरसों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं.

राज्य मंत्री ने 13 अक्टूबर को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में कहा कि 15 अक्टूबर को भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पूरे देश में श्रद्धापूर्वक मनाई जाती है. उन्होंने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा अल्पसंख्यक समाज की अच्छी शिक्षा पर जोर दिया है. ऐसे में डॉ. कलाम की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए.

Advertisement

मदरसों में विज्ञान प्रदर्शनी और संगोष्ठी का होगा आयोजन
दानिश आजाद अंसारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के समस्त मदरसों में व्यापक स्तर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी और संगोष्ठियों का आयोजन कराया जाए. इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

इसके साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुचि लेने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा. राज्य मंत्री ने प्रमुख सचिव से कहा है कि इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं.

इन कार्यक्रमों के माध्यम से मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी. साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement