scorecardresearch
 

ऑटो सवार छात्राओं को सुनसान इलाके में ले जाकर ड्राइवर ने की छेड़छाड़... पुलिस ने एनकाउंटर कर दबोचा

लखनऊ में परीक्षा देने आई दो छात्राओं से ऑटो ड्राइवर ने बदसलूकी और मारपीट की. पुलिस ने आरोपी हसीब को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जिसमें आरोपी घायल हो गया. आरोपी पर पहले भी बलात्कार का मामला दर्ज है.

Advertisement
X
ऑटो ड्राइवर ने दो छात्राओं के साथ मारपीट भी की. (Photo: Representational)
ऑटो ड्राइवर ने दो छात्राओं के साथ मारपीट भी की. (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लखनऊ के डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली दो छात्राएं लखनऊ में एक परीक्षा देने आई थीं. वो सिपाही भर्ती परीक्षा देने रायबरेली जा रही थीं. ऐसे में दोनों परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं.

ऑटो ड्राइवर छात्राओं को तय मंजिल पर ले जाने के बजाय एक सुनसान इलाके की तरफ ले गया. आरोप है कि चालक ने रास्ता बंद होने की बात कहकर ऑटो को मवैया होते हुए पारा थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास सुनसान इलाके में पहुंचा दिया. वहां उसने दोनों छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की.

राहगीर को आता देख फरार हुआ आरोपी

वहां उसने एक युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की. सहेली को परेशान होता देख दूसरी युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बचाव में एक युवती ने आरोपी की उंगली दांत से काट ली. वहीं, राहगीर को आता देख आरोपी ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया. राहगीर ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी,

Advertisement

छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और खुद को खतरे में देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया. लड़कियों की आवाज सुनकर और पकड़े जाने के डर से आरोपी ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. 

घटना के बाद पुलिस ने दोनों छात्राओं को पूरी सुरक्षा के साथ उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया ताकि वो अपनी. इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान हसीब के रूप में हुई, जो सत्तार का बेटा है.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर चलाई गोली

आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची. इस दौरान आरोपी हसीब ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: लखनऊ गैंगरेप: ऑटो से भाग रहे उपदेश लोधी उर्फ गहना का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में लगी गोली, हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी

पहले भी बलात्कार के मामले में दोषी रह चुका है आरोपी

पुलिस जांच में आरोपी के बारे में खुलासा हुआ है कि वो हरदोई जिले का रहने वाला है और लखनऊ में ऑटो चलाता है. उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वो साल 2014 में बलात्कार के एक मामले में दोषी भी ठहराया जा चुका है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी ऐसी किसी वारदात को अंजाम दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement