scorecardresearch
 

UP: पिता ने बेटी के साथ ट्रेन से कटकर दे दी जान, सुसाइड नोट ने खोले कई दर्दनाक राज

उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में 50 वर्षीय विकास गुप्ता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी वेदिका के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. मौके से सुसाइड नोट मिला जिसमें पत्नी को जिम्मेदार बताया गया. मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस जांच में जुटी है.

Advertisement
X
रेलवे ट्रैक पर मिले पिता-पुत्री के शव (Photo: Screengrab)
रेलवे ट्रैक पर मिले पिता-पुत्री के शव (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी क्रासिंग के पास 23 फरवरी की रात पिता और पुत्री का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. घटना रात करीब 8.45 बजे की बताई जा रही है. दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विकास गुप्ता और उनकी 14 वर्षीय बेटी वेदिका के रूप में हुई है. दोनों सहजनी चौराहे के पास किराए के मकान में रहते थे. पुलिस के अनुसार घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर एक सफेद रंग की कार भी खड़ी मिली. कार से मोबाइल और पर्स बरामद हुआ. मोबाइल के पीछे एक छोटा सा सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में पत्नी को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.

रेलवे ट्रैक पर मिले पिता-बेटी के शव

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. बाद में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस के मुताबिक विकास गुप्ता ने पहली पत्नी की मौत के बाद डोली नाम की महिला से दूसरी शादी की थी.

पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था. मृतक के भाई शिवम ओमर ने आरोप लगाया है कि उनकी भाभी का पिछले दो महीने से एक युवक के साथ संबंध था और वह उसके साथ दुबई जाने की योजना बना रही थी.

Advertisement

शिवम का कहना है कि 19 फरवरी को इस बात को लेकर घर में कहासुनी हुई थी. आरोप है कि पत्नी के मायके वालों को बुलाकर मारपीट की गई, जिसमें विकास के सिर पर चोट आई थी. 20 फरवरी को उनका इलाज हैलट अस्पताल में कराया गया.

पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

इसके बाद 23 फरवरी को विकास ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement