scorecardresearch
 
गाजियाबाद में मनाया गया तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला बर्थडे, कई नेता रहे शामिल

RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पुत्र इराज का आज पहला जन्मदिन है. इस अवसर पर लगातार नेता और परिवार से जुड़े लोग कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं. राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि यह एक पारिवारिक आयोजन है और तेजस्वी यादव की बुआ की इच्छा पर इसका आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवार का निजी समारोह है.

Advertisement
X
परिवार से जुड़े लोग कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं. File Photo ITG

इराज के पहले जन्मदिन को भव्य बनाने की तैयारी की गई. जानकारी के मुताबिक, समारोह में देश की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं को निमंत्रण भेजा गया. माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी सहित विपक्ष के कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

राजनीतिक हलकों में इस आयोजन को केवल पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विपक्षी एकजुटता और आरजेडी की राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. परिवार इस मौके को खास और यादगार बनाने में जुटा हुआ है.

वहीं, दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरे गमछे’ वाले बयान को लेकर नाराजगी जताई. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से उनके भीतर की नफरत झलकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement