scorecardresearch
 

क्या नेपाल भाग गई श्रद्धा? लखनऊ के शिवा शर्मा मर्डर केस में बड़ा मोड़... हिस्ट्रीशीटर की एंट्री, रंगदारी का जिक्र

लखनऊ के हजरतगंज में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है. पुलिस को हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय का रंगदारी वाला ऑडियो मिला है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और उसके साथियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें नेपाल सीमा तक दबिश दे रही हैं.

Advertisement
X
लखनऊ कांड में रोज नए खुलासे हो रहे (Photo- ITG)
लखनऊ कांड में रोज नए खुलासे हो रहे (Photo- ITG)

लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. जांच के दौरान सामने आया कि करीब एक साल पहले अगस्त 2025 में किसान बाजार के कैफे में हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके साथियों ने शिवा से एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा था, जिसकी एफआईआर विभूतिखंड थाने में दर्ज हुई थी. इस मामले का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है. घटना के बाद आरोपी आदिल और तारिक के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन सभी आरोपियों के मेडिकल कॉलेज से निकलकर बहराइच के रास्ते नेपाल फरार होने की आशंका जताई जा रही है.

पुरानी रंगदारी और वायरल ऑडियो

शिवा की मां रंजना ने 12 अगस्त 2025 को विभूतिखंड थाने में हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के खिलाफ रंगदारी और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई थी. 11 अगस्त की रात कैफे में हुई इस घटना और दो दिन में एक लाख रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी से जुड़ा ऑडियो पुलिस के हाथ लगा है, जिसकी जांच की जा रही है.

श्रद्धा के इशारों और प्रताड़ना की कहानी

जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा दुबे कारोबारी शिवा शर्मा को जेवर चोरी का झूठा आरोप लगाकर प्रताड़ित करती थी. जब भी श्रद्धा बुलाती थी, शिवा उसके फ्लैट पर पहुंच जाता था. शिवा पर कर्ज होने और रुपये न चुका पाने की बात भी सामने आई है. फ्लैट से मिली नशीली दवाओं व सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और बैंक खातों को खंगाला जा रहा है.

Advertisement

नेपाल भागने की आशंका और पुलिस की दबिश

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज से निकलकर सभी आरोपियों ने इकट्ठे  होकर लखनऊ से भागने की योजना बनाई. पुलिस की तीन टीमें दुबग्गा निवासी आदिल और गढ़ी कनौरा निवासी तारिक के घर दबिश दे चुकी हैं. पुलिस को आशंका है कि श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य आरोपी बहराइच के रास्ते नेपाल निकल गए हैं, जिनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement