scorecardresearch
 

'भ्रम फैलाया जा रहा है...', राष्ट्रगान विवाद पर आई सतीश महाना की सफाई

सतीश महाना के उन्नाव दौरे के दौरान राष्ट्रगान के अपमान का मामला विवादों में है. विपक्षी दलों ने बीजेपी नेता पर इसे लेकर जमकर निशाना साधा. वहीं अब महाना ने वायरल वीडियो को भ्रामक बताया है और लोगों से सच जानने के बाद ही आरोप लगाने की अपील की है.

Advertisement
X
सतीश महाना ने वीडियो को भ्रामक बताया है. (Photo- X/Satish Mahana)
सतीश महाना ने वीडियो को भ्रामक बताया है. (Photo- X/Satish Mahana)

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के उन्नाव दौरे के दौरान राष्ट्रगान के अपमान के मामला को लेकर विवाद बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी नेता पर जमकर निशाना साधा. ऐसे में अब सतीश महाना ने वायरल वीडियो पर सफाई पेश की है.

महाना ने दावा किया है कि वीडियो को भ्रामक तरीके से फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों को पहले सच जानना चाहिए और फिर किसी पर इस तरह का आरोप लगाना चाहिए.

दरअसल सतीश महाना पर आरोप है कि एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान चल रहा था, लेकिन सतीश बीच में ही उठकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए. विपक्ष ने इसे राष्ट्रगान का सीधा अपमान करार दिया है.

'भ्रामक वीडियो से फैलाया जा रहा है भ्रम'

मामले ने तूल पकड़ा तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे किसी भी वीडियो के संबंध में सही तथ्यों का ज्ञान होना बेहद जरूरी है. 

सतीश महाना ने बताया कि शनिवार को उन्नाव में उन्हें जब 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जा रहा था, ठीक उसी समय ऑडिटोरियम के भीतर राष्ट्रगान शुरू हुआ था. उस वक्त वो ऑडिटोरियम के अंदर मौजूद नहीं थे. उन्होंने कहा कि गार्ड ऑफ ऑनर और ऑडिटोरियम का कार्यक्रम दो अलग-अलग आयोजन थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मोदी-योगी बताएं क्या कार्रवाई कर रहे हैं...', सतीश महाना के राष्ट्रगान बीच में छोड़ने पर अखिलेश का हमला

'संविधान और राष्ट्रगान का हमेशा किया है सर्वोच्च सम्मान'

सतीश महाना ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर करके ऐसा भ्रामक विश्लेषण किया जा रहा है, मानो वो राष्ट्रगान के समय रुके नहीं. उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा से लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र तक, हर मौके पर हमने, हमारे कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने हमेशा संविधान और राष्ट्रगान का सर्वोच्च सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement