scorecardresearch
 

UP: खेतों से सागौन के पेड़ चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

संत कबीर नगर पुलिस ने सागौन के पेड़ चुराने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है. मामले में तीन को गिरफ्तार भी किया गया है. तीनों खेतों से सागौन का पेड़ काट ले जाते थे.

Advertisement
X
पुलिस ने सागौन का पड़े चुराने वाले गैंग को पकड़ा. (Photo: Representational )
पुलिस ने सागौन का पड़े चुराने वाले गैंग को पकड़ा. (Photo: Representational )

उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर पुलिस ने खेतों से सागौन के पेड़ चुराने के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के कृष्ण मोहन और गोरखपुर जिले के रहने वाले घनश्याम प्रजापति तथा जितेंद्र पासवान के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गनसेरपार गांव निवासी अब्दुल अलीम ने 19 मार्च को एक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 10-11 मार्च की रात को उनके खेत और उनके पड़ोसी शमसुद्दीन के खेत से सागौन के तीन पेड़ चोरी हो गए थे.

यह भी पढ़ें: संत कबीर नगर में 3.25 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश, 46 संस्थानों के खिलाफ केस दर्ज

आरोपियों में एक पर लग चुका है गैंगस्टर एक्ट

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपियों ने रात के समय पेड़ों को टुकड़ों में काटा और उन्हें एक पिकअप वैन में लादकर ले गए. सिंह ने कहा कि चोरी की गई सागौन की लकड़ी को बाद में देवरिया में एक ITI कॉलेज के पास छिपा दिया गया था. मिली सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने छापा मारा और चोरी किए गए पेड़ों के 12 लट्ठे बरामद कर लिए.

Advertisement

पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई एक पिकअप वैन, एक कार, एक आरी और रस्सियों को भी जब्त कर लिया है. ASP ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है. उनमें से एक जिसका नाम घनश्याम प्रजापति उसके खिलाफ 2023 में देवरिया में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement