संत कबीर नगर
संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar)भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय खलीलाबाद है. संत कबीर नगर जिला बस्ती मंडल में आता है. इस जिले का क्षेत्रफल 1,646 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
संत कबीर नगर जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, खलीलाबाद है(Sant Kabir Nagar Lok Sabha Constituency) और तीन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक संत कबीर नगर की जनसंख्या (Population)17 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,042 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 972 है. संत कबीर नगर की 66.72 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 78.39 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 54.80 फीसदी है (Literacy).
संत कबीर नगर 5 सितंबर 1997 को बनाया गया है. यह जिला संत कबीर दास का कार्यक्षेत्र था लिहाजा इसका नाम “संत कबीर नगर” रखा गया है. खलीलाबाद पहले बस्ती का हिस्सा था. इसका पुराना नाम रगड़गंज था. घाघरा, कुआनो, आमी और राप्ती यहां की प्रमुख नदियां है (History).
संत कबीर नगर के लोग बड़े पैयमाने पर पीतल के उद्योग से जुड़े हुए हैं (Brass Industry).
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत भगठान गांव में चुनावी रंजिश के चलते 35 वर्षीय पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई. दबंगों ने आंखों में मिर्च डालकर टांगी और गोलियों से हमला किया. पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
संतकबीरनगर के बखिरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे जब्त किए जाने पर लोग भड़क गए और सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे. इसी दौरान वहां से गुजर रहे सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी भीड़ में फंस गई. गुस्साई भीड़ ने वाहन को घेरकर कथित तौर पर तोड़फोड़ की और एक खिड़की टूट गई.
2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने स्वैच्छिक इस्तीफा देकर 13 साल के प्रशासनिक सफर को खत्म कर दिया है. देवरिया, मिर्जापुर और संतकबीरनगर में जिलाधिकारी रह चुकीं दिव्या ने परिवार, बेटियों की जिम्मेदारी और लेखन-शिक्षण के शौक को फैसले की वजह बताया. आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई के बाद उन्होंने लंदन की नौकरी छोड़ी थी. इस्तीफे के बाद उनके फैसले पर यूपी की राजनीति गरमा उठी.
संतकबीरनगर में सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इंसेफ्लाइटिस से निपटने को अपनी सरकार की उपलब्धि बताया. उन्होंने 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था, आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाएं गिनाईं.
संतकबीरनगर में 21 साल की शादी अनोखा अंत देखने को मिला. पत्नी के प्रेम संबंध और लगातार विवाद के बाद पति ने उसकी इच्छा स्वीकार करते हुए गांव के मंदिर में प्रेमी से शादी करा दी. दंपति के पांच बच्चे हैं, जिनके भविष्य और देखभाल को लेकर गांव में चर्चा हो रही है.
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा अनोखा मामला सामने आया है. 21 साल की शादी और पांच बच्चों के बाद पत्नी का गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पत्नी के घर छोड़ने और लौटने के बाद विवाद बढ़ा तो पति ने उसकी इच्छा स्वीकार कर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करा दी.
यूपी के संतकबीरनगर में 21 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते के बाद एक पति ने आपसी सहमति से पत्नी का विवाह उसके कथित प्रेमी से करा दिया. घटना के बाद 5 बच्चों के भविष्य को लेकर भी चर्चा तेज है. जानकारी के अनुसार, बुद्धिराम निषाद और फूलमती का विवाह करीब 21 साल पहले हुआ था.
अयोध्या, काशी और विंध्याचल के बाद अब योगी सरकार संतकबीरनगर स्थित तामेश्वरनाथ धाम के विकास की तैयारी में है. प्रस्तावित कॉरिडोर और बुनियादी ढांचे के विस्तार से यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार बाबा तामेश्वरनाथ धाम और बाबा बैजूनाथ धाम को नई पहचान देने के लिए कवायद में जुट गई है. सीएम योगी ने ऐलान किया है कि काशी और अयोध्या के तर्ज पर संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम और बाबा बैजूनाथ धाम को कॉरिडोर बनाकर संवारने का काम किया जाएगा.
Sant Kabir Nagar Murder Case: बभनी चौराहे पर गुटखा लेने गए दलित युवक आनंद की नासिर अली ने गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद भड़की हिंसा और परिजनों के हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने 9 लाख रुपये मुआवजा, संविदा नौकरी, बच्चों को भत्ता और आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया.
यूपी के संत कबीर नगर जिले में सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. इसको लेकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं.
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर छिनैती और झपटमारी करने वाले दो बेहद शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस टीम को नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है.
यूपी की संत कबीर नगर पुलिस ने झपटमारी और छिनैती करने वाले दो शातिर अपराधियों को अरेस्ट किया. इनके नाम मोहम्मद कामिल उर्फ अली और मोहम्मद अहमद उर्फ नाटे है. इन आरोपियों ने एक महिला से पानी मांगने के बहाने उसके गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था. जिसे बाद में उन्होंने पच्चीस हजार रुपये में बेच दिया.
संतकबीरनगर में जिला प्रशासन ने ब्रिटिश मौलाना से जुड़े अल-हुदा मदरसे पर एक्शन लिया है. आरोप है कि मदरसे का निर्माण बिना नक्शे की मंजूरी के किया गया. साथ ही मौलाना शमसुल हुदा खान पर विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप भी हैं.
यूपी में संतकबीरनगर जिले के मोती नगर इलाके में स्थित अल हुदा मदरसे पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है. यह मदरसा ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान से जुड़ा है, जिन पर अवैध तरीके से विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान कनेक्शन जैसे आरोप भी हैं.
संत कबीर नगर पुलिस ने सागौन के पेड़ चुराने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है. मामले में तीन को गिरफ्तार भी किया गया है. तीनों खेतों से सागौन का पेड़ काट ले जाते थे.
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में ब्रिटिश मौलाना शमशुल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है. ईडी की टीम ने मौलाना के दो ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है. इस खुलासे में पता चला है कि मौलाना के संबंध पाकिस्तान तक फैले हुए हैं. इस मामले की ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से पूरी जांच पड़ताल की जा रही है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूपी के संत कबीर नगर और आजमगढ़ में छापेमारी कर ब्रिटिश नागरिक मौलाना शम्सुल हुदा खान के बड़े वित्तीय साम्राज्य का पर्दाफाश किया है. आरोपी पर भारतीय नागरिकता छोड़ने के बाद भी अवैध रूप से सरकारी वेतन, पेंशन लेने और फर्जी तरीके से मतदान करने का गंभीर आरोप है.
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक युवक ने भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी और उनके सहयोगियों पर अपहरण कर मारपीट का आरोप लगाया है. युवक का यह भी कहना है कि मारपीट के दौरान उस पर पेशाब किया गया. वहीं विधायक ने कहा कि ये विरोधियों की साजिश है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर ले. फिलहाल इस क्षेत्राधिकारी सदर को जांच सौंपी गई है.
जालौन में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण राय की संदिग्ध मौत मामले में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई हैं. मृतक दारोगा के भाई ने आत्महत्या से इनकार करते हुए इसे साजिश बताया है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. संत कबीर नगर स्थित मृतक के पैतृक गांव में सन्नाटा पसरा है.
संतकबीरनगर उपभोक्ता आयोग ने सैमसंग कंपनी को एक महंगे 'वाटर रेसिस्टेंट' मोबाइल की पूरी कीमत 10% ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है. उस्का कला निवासी शक्ति विकास पांडेय ने शिकायत की थी कि हल्की बारिश की बूंदों से उनका फोन खराब हो गया था. कोर्ट ने कंपनी को ₹30,000 की अतिरिक्त क्षतिपूर्ति भी देने को कहा है.