scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Free Aadhaar Card Update: 30 सितंबर को खत्‍म हो रही Aadhaar की ये डेडलाइन, फटाफट पूरा करें काम!

आधार एक खास पहचान पत्र
  • 1/7

भारत में अब पहचान प्रमाण के तौर पर यूज किए जाने वाला दस्‍तावेज आधार कार्ड (Aadhaar Card) बहुत ही महत्‍वपूर्ण हो चुका है, क्‍योंकि इसका इस्‍तेमाल हर जगह पर किया जाता है. बच्‍चों से लेकर बुजूर्गों तक के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं. बच्‍चों के लिए खात तरह के आधार कार्ड जारी किए जाते हैं. 
 

30 सितंबर की डेडलाइन
  • 2/7

अब इसी आधार कार्ड को लेकर एक डेडलाइन UIDAI की ओर से जारी किया गया है. बाल आधार के तहत फ्री में बायोमैट्रिक अपडेट करने के लिए समय सीमा तय की गई है, जिसे 30 सितंबर तक पूरा करना होगा. 
 

पांच साल से ऊपर के बच्‍चों के लिए अनिवार्य
  • 3/7

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुताबिक, 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त कराया जा सकता है. इसके बाद लागू शुल्क देना पड़ सकता है. 
 

Advertisement
दो बार अपडेट कराना होता है आधार
  • 4/7

आधार बनवाते समय पांच साल से कम उम्र के बच्चों के फिंगरप्रिंट और आइरिस की जानकारी दर्ज नहीं देनी होती है. लेकिन जब बच्चे के पांच साल का हो जाता है तो पहली बार फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस जैसी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट की जाती है. इसके बाद 15 साल की उम्र में दूसरी बार बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी होता है. 
 

पहले इन लोगों के लिए फ्री था आधार अपडेट 
  • 5/7

पहले इन लोगों के लिए फ्री था आधार अपडेट 
UIDAI ने सात से 15 साल की उम्र या उससे अधिक उम्र के लिए एक साल के लिए अपडेट शुल्क माफ किया था. इस वजह से फिलहाल पांच से 17 साल तक के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त किया गया है. 

कहां और कैसे कराएं अपडेट?
  • 6/7

कहां और कैसे कराएं अपडेट?
माता-पिता या अभिभावक बच्चे को नजदीकी आधार नामांकन/सीएससी केंद्र पर ले जाकर यह प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं. कई स्कूलों में भी विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. इस अभियान के तहत 1.56 लाख से ज्यादा स्कूलों में 2 करोड़ से अधिक बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका है. 

नहीं अपडेट कराया तो क्‍या होगा?
  • 7/7

नहीं अपडेट कराया तो क्‍या होगा?
समय पर अपडेट कराने से स्कूल-कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं और नीट, जेईई, सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में आधार आधारित पहचान सत्यापन के दौरान परेशानी की आशंका कम होती है. अगर आप अपडेट कराने से चूक जाते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 

Advertisement
Advertisement