scorecardresearch
 

'लोगों के जज्बात आहत हुए हैं...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी का रिएक्शन

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रामपुर से सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इससे करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंची है. उन्होंने पेपर लीक और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि 2027 में यूपी में सरकार बदलेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे.

Advertisement
X
सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी (Photo- PTI)
सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी (Photo- PTI)

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव तो हर दिन सरकार को निशाने पर ले ही रहे हैं, अब उनकी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी भी इस केस में सरकार को जिम्मेदार ठहरने लगे हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश की सरकार बदल जाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने क्या कुछ कहा आइये जानते हैं...

दरअसल, सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी से मीडिया द्वारा सवाल पूछा गया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रोज नए-नए आरोप सामने आ रहे हैं इस पर क्या कहना चाहेंगे? इस पर सांसद नें कहा- देखिए इससे यह पता चलता है कि जो लोग धर्म का नाम ले रहे थे वो उसके कामकाज और देखरेख में कितना असफल रहे हैं. मामले में उनका ढीलापन जगजाहिर हो रहा है और देश के करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंची है. आम लोगों ने अपने खून-पसीने की कमाई का पैसा दान दिया था. मगर अब वो चोरी हो गया है. लोगों के जज्बात आहत हुए हैं. 

उधर छात्रों के एग्जाम पेपर लीक हो रहे हैं. हाल ही में नीट का पेपर लीक हुआ है. मंदिरों में भी गड़बड़ चल रही है. हुकूमत की निगरानी में सारे काम हो रहे है, उसके बावजूद यह सारे गलतहो रहे हैं, ऐसे में जाहिर सी बात है कि लोगों का एतमाद सरकार से उठ गया है. 

Advertisement

यह पूछे जाने पर कि इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है तो किस तरह की कार्यवाही होना चाहिए? इस पर सपा सांसद ने कहा- जो रूल ऑफ़ लॉ उसी हिसाब से एक्शन हो, होना भी चाहिए, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए. 

यह पूछे जाने पर की 2027 में समाजवादी पार्टी की चुनाव को लेकर कैसे तैयारी रहेगी? इस पर सपा सांसद ने बताया- देखिए आवाम की तैयारी और समाजवादी पार्टी की तैयारी एक है. पीडीए का जो फार्मूला एक सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए है, जिसका ख्वाब जिसका नारा माननीय अखिलेश यादव जी ने दिया है, वही 2027 में पूरा होगा और सरकार बदलेगी. जो मौजूदा करप्शन है हर मामले में वह खत्म होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement