scorecardresearch
 

सहारनपुर: शराब नहीं दी तो काट दी ठेके की लाइट, लाइनमैन की करतूत CCTV में कैद

सहारनपुर के दिल्ली रोड पर ओवरटाइम में शराब न मिलने से नाराज बिजली विभाग के लाइनमैनों ने कथित तौर पर एक शराब ठेके की बिजली आपूर्ति ही काट दी. पूरी करतूत खंभे पर सीढ़ी लगाकर लाइन काटते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Advertisement
X
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

Uttar Pradesh News: सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित आईटीआई के सामने 2 जुलाई की रात करीब 12 बजे बिजली कर्मियों ने ओवरटाइम में शराब न मिलने पर एक शराब ठेके की बिजली आपूर्ति काट दी. ठेका संचालक पवन को रात के समय शराब देने से मना करने के बाद चार लोग दो बाइकों पर सीढ़ी लेकर ठेके के बाहर पहुंचे. 

इनमें से एक व्यक्ति ने बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन काट दी, जबकि बाकी लोग नीचे खड़े रहे. पीड़ित संचालक ने नियमित बिल जमा होने के बावजूद निजी रंजिश में हुई इस कार्रवाई के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

शराब न मिलने पर काटी बिजली, CCTV में कैद

ठेका संचालक पवन के मुताबिक, यह पूरी घटना रात के वक्त की है जब ओवरटाइम में शराब देने से मना कर दिया गया था. इसके बाद आरोपी बाइक पर सीढ़ी लेकर आए और खंभे पर चढ़कर बिजली काट दी. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आने के बाद काफी चर्चा में है.

पुलिस जांच और बिजली विभाग का रुख

Advertisement

पीड़ित संचालक ने मामले को लेकर चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और यह जांच कर रही है कि वीडियो में दिख रहे लोग वास्तव में बिजली विभाग के कर्मचारी हैं या नहीं. वहीं, बिजली विभाग ने अभी तक इस मामले पर अपनी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement