scorecardresearch
 

समलैंगिक संबंध का प्राइवेट वीडियो और धमकी...3 दोस्तों ने मिलकर चौथे को दी दर्दनाक मौत

रामपुर में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई. जांच में पुलिस ने उसी के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया तो बड़ा खुलासा सामने आया है. मालूम हुआ आरोपियों में से एक के साथ मृतक के समलैंगिक संबंध थे जिनका उसने वीडियो बना लिया था. वह इसी वीडियो को लीक करने की धमकी देता था. इस ब्लैकमेलिंग से छुटकारा पाने के लिए आरोपियों ने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जान ले ली.

Advertisement
X
3 दोस्तों ने युवक को दी दर्दनाक मौत (Photo: itg)
3 दोस्तों ने युवक को दी दर्दनाक मौत (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना सैफनी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया है. बीती 26 मई थाना सैफनी पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें एक युवक का शव बरामद हुआ था जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले थे. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की और घटना की जांच में जुट गई. आज घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. सर्विलांस, एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मृतक के परिचित थे और राजस्थान में उसके साथ काम करते थे. पूछताछ में सामने आया कि समलैंगिक संबंधों से जुड़ा एक वीडियो विवाद और हत्या की असली वजह बना. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का टूटा मोबाइल फोन, चेन, अंगूठी और नकदी भी बरामद की है. पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

 अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया, थाना सेफनी अंतर्गत दिनांक 26 तारीख को एक सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें एक युवक का शव बरामद किया गया था जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार से चोट लगे हुए निशान थे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया तथा मृतक के पिता के द्वारा तहरीर प्राप्त हुई. इसी घटना के अनावरण में हमारी तीन टीमें लगी हुई थी.

सर्विलांस के अलावा, एसओजी और लोकल थाने की पुलिस भी काम कर रही थी. इस घटना का अनावरण करते हुए सफलता प्राप्त हुई. पुलिस ने तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी की है जो घटना में शामिल थे वह तीनों ही उसके जानने वाले थे एक का नाम मोहसिन, दूसरे का नाम दानिश और तीसरे का कासिम था. यह तीनों भी आपस में मित्र थे और राजस्थान में जाकर एक साथ वेल्डिंग का काम करते थे. इनके द्वारा ही यह घटना कारित की गई थी इनके पास से मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन, उसकी चेन और अंगूठी और कुछ रुपए बरामद हुए हैं.

Advertisement

यह पूछे जाने पर की क्या कारण निकल कर आया है मृत्यु का? इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया, इसमें प्रथम दृष्टिया जो कारण यह है कि मृतक और इन युवकों में से एक के समलैंगिक संबंध थे.  मृतक ने ऐसी संबंध की वीडियो बना ली थी जिसको वह बार-बार उस पार्टनर के घर वालों को दिखाने की धमकी देता था. उसी की वजह से यह घटना कारित हुई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement