scorecardresearch
 

'सपा-कांग्रेस के नेता रात में रुकते थे आश्रम, बच्चों के उत्पीड़न में थे शामिल', आशुतोष ब्रह्मचारी के सनसनीखेज आरोप

Ashutosh Brahmachari: प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की एक विस्फोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने संत समाज और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन शोषण, करोड़ों के गबन और राजनेताओं के साथ मिलकर अनैतिक कार्यों में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
X
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष ब्रह्मचारी (Photo- Screengrab)
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष ब्रह्मचारी (Photo- Screengrab)

संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने दावा किया कि माघ मेले के दौरान बच्चों का यौन उत्पीड़न किया गया, जिसके पुख्ता सबूत और मेडिकल रिपोर्ट मौजूद हैं.

आशुतोष ब्रह्मचारी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा, ''माघ मेले के दौरान 17 जनवरी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों का यौन उत्पीड़न किया गया. पीड़ित बच्चों ने कोर्ट में कलमबंद बयान (164 के तहत) दर्ज कराए हैं.''

ब्रह्मचारी के अनुसार, बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में उनके साथ गलत काम होने की पुष्टि हुई है. इस अपराध में मठ के सीईओ प्रकाश उपाध्याय, शिष्य स्वामी मुकुंदानंद और अरविंद को सहयोगी बताया गया है. उन्होंने 'पूर्णिमा' नाम की महिला पर भी साथ देने का आरोप लगाया.

पद और गबन पर सवाल
ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि अविमुक्तेश्वरानंद ने शंकराचार्य बनने की हड़बड़ी में अपने मृत गुरु की जगह तुरंत ले ली, जबकि उनकी उपाधि पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है.

आश्रमों में करोड़ों रुपये के गबन और 'विवाह' के नाम पर बड़े घोटाले का दावा किया गया है. उन्होंने कहा कि उनके पास इसके पुख्ता कागजात हैं. उन्होंने कहा कि सनातन के नाम पर फंडिंग लेने वालों को गंगा मां का श्राप लगा है, इसलिए वे गंगा स्नान तक नहीं कर पाए.

Advertisement

'रात में रुकते थे नेता'
आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस मामले में सपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी घसीटा है. उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और राहुल गांधी जैसे नेता उनके पीछे पड़े हैं.

आरोप लगाया कि कई सपा और कांग्रेस के नेता रात में आश्रम में रुकते थे और बच्चों का उत्पीड़न करते थे. उन्होंने एक मौजूदा डिप्टी सीएम से बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को धरना समाप्त करने के लिए कहा गया था. देखें VIDEO:- 

खुद पर लगे आरोपों पर सफाई
अपनी छवि पर बोलते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा, ''मुझे हिंदुओं की लड़ाई लड़ने के कारण हिस्ट्रीशीटर बनाया गया था, लेकिन कोर्ट ने मुझे सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है.'' उन्होंने फोटो दिखाते हुए प्रमाण दिया कि आरोपी पक्ष के लोग पहले उनसे गले मिलते थे और करीब थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement