scorecardresearch
 

लैंबॉर्गिनी का शौक, फिटनेस एम्पायर और रॉयल लाइफ... कुछ ऐसी थी मुलायम के बेटे प्रतीक यादव की जिंदगी

प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. वे समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिहं यादव के छोटे बेटे थे. राजनीति से दूरी बनाकर प्रतीक ने रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी.

Advertisement
X
प्रतीक यादव की पहचान आलीशान जिंदगी, लग्जरी कारों और हाई-प्रोफाइल बिजनेस से जुड़ी रही. (File Photo- ITG)
प्रतीक यादव की पहचान आलीशान जिंदगी, लग्जरी कारों और हाई-प्रोफाइल बिजनेस से जुड़ी रही. (File Photo- ITG)

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे. 38 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुई उनकी मौत ने राजनीतिक और कारोबारी गलियारों में हलचल मचा दी है. राजनीति से दूरी बनाकर रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रतीक अपनी रॉयल लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहे.

प्रतीक यादव की पहचान आलीशान जिंदगी, लग्जरी कारों और हाई-प्रोफाइल बिजनेस से जुड़ी रही. उनके पास करीब 5 करोड़ रुपए की लैंबॉर्गिनी कार थी, जिसके लिए उन्होंने बैंक से करोड़ों का लोन लिया था. सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक उनके पास करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्तियां थीं. इनमें लखनऊ के पॉश इलाके गौतमपल्ली स्थित आलीशान कोठी, कैंट क्षेत्र की रेजिडेंशियल बिल्डिंग सहित जमीन शामिल है. गोमती नगर में फन मॉल के सामने आलीशान बिल्डिंग और ऑफिस बनाया हुआ है, जहां से प्रतीक अपना बिजनेस चलाते थे.

उन्होंने अपनी पढ़ाई ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पूरी की थी. पढ़ाई के बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बनाकर बिजनेस की दुनिया में कदम रखा. हालांकि, जांच में सामने आया कि उनके नाम से सीधे तौर पर कोई कंपनी रजिस्टर्ड नहीं थी. लेकिन कई रियल एस्टेट कंपनियों का संचालन उनके करीबी लोगों और रिश्तेदारों के जरिए किया जाता था.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट और उनके सहयोगियों के नाम भी कंपनियों में शामिल थे .इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, बिल्डकॉन और रियल एस्टेट से जुड़ी कई कंपनियां शामिल थीं. परिवार के करीबियों का दावा है कि इन कंपनियों का वास्तविक कंट्रोल प्रतीक यादव के पास था. इन्हीं कारोबारी गतिविधियों को लेकर बीच-बीच में विवाद और मतभेद की खबरें भी सामने आती रही थीं. कंपनियों को अपर्णा के भाई सहयोग से चलाते थे .

फिटनेस इंडस्ट्री में भी प्रतीक यादव का बड़ा नाम था. उन्होंने साल 2015 में 'आयरन कोर फिट' ब्रांड की शुरुआत की थी. इसके बाद लखनऊ में कई हाई-एंड जिम खोले गए. बताया जाता है कि उनके जिम में इस्तेमाल होने वाले उपकरण विदेशों से मंगाए गए थे और सालाना मेंबरशिप फीस हजारों रुपए तक थी. गोमतीनगर समेत कई इलाकों में उनका फिटनेस नेटवर्क तेजी से फैला था.

सोशल मीडिया पर भी प्रतीक काफी एक्टिव रहते थे. वे नियमित तौर पर वर्कआउट वीडियो, फिटनेस टिप्स और हेल्थ से जुड़ी पोस्ट शेयर करते थे. फिटनेस की दुनिया में उन्हें एक आइकन के तौर पर देखा जाता था. राजनीति से दूरी के बावजूद यादव परिवार की पहचान और उनकी लाइफस्टाइल हमेशा सुर्खियों में बनी रही.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement