प्रतीक यादव (Prateek Yadav) समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे थे. 13 मई 2026 को उनका निधन हो गया. प्रतीक को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी है (Mulayam Singh Yadav Step Son).
प्रतीक यादव, साधना गुप्ता की पहली शादी से हुए बेटे थे. साधना गुप्ता का विवाह पहले चंद्र प्रकाश गुप्ता से हुआ था. इसके बाद उनका विवाह मुलायम सिंह यादव से हुआ. इस तरह प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे थे.
प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाए रखते हुए रियल एस्टेट, जिम और फिटनेस सेंटर के कारोबार से जुड़े हुए थे. इसके साथ ही वे पशु कल्याण के कार्यों में भी सक्रिय थे और बेघर लोगों की मदद के लिए एक एनजीओ भी संचालित करते थे. जहां उनके परिवार के अधिकांश सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं, वहीं प्रतीक यादव ने हमेशा एक लो-प्रोफाइल जीवन शैली को प्राथमिकता दी.
प्रतीक यादव ने लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की. वर्ष 2011 में उनका विवाह अपर्णा बिष्ट से हुआ था. हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय रही हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी, लेकिन वर्ष 2022 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. इसके बाद से वे भाजपा में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेती रही हैं.
अखिलेश यादव की भतीजी पद्मजा यादव का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता प्रतीक यादव की याद में हाथ पर खास टैटू बनवाया. पापा-बेटी की बॉन्डिंग दिखाता यह टैटू लोगों को बेहद इमोशनल कर रहा है और इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है.
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की तेरहवीं के निमंत्रण पत्र में अखिलेश, डिंपल और शिवपाल यादव सहित पूरे परिवार के नाम शामिल हैं, जो पारिवारिक एकजुटता दर्शाता है. इसके साथ ही सैफई की तेरहवीं का सामूहिक भोज न करने की पुरानी आर्थिक-सामाजिक परंपरा भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है.
प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन को बेहद दुखद बताया. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की. प्रतीक यादव पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अस्थियों का 16 मई को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे सनातन रीति-रिवाज के साथ मां गंगा में विसर्जन किया गया.
प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. वे समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिहं यादव के छोटे बेटे थे. राजनीति से दूरी बनाकर प्रतीक ने रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी.
यूपी की राजधानी लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के बाद अब परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना होगा. फूल चुनने की रस्म के बाद प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव अपने परिवार के साथ हरिद्वार जाएंगी, जहां रीति-रिवाजों के अनुसार अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा.
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में समाजवादी परिवार ने एकजुटता का परिचय दिया. अखिलेश यादव ने अपनी भतीजी का हाथ थामकर परिवार को सहारा दिया. राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर सभी नेता एक साथ नजर आए. वो लगाता प्रतीक यादव की छोटी बेटी को ढांढस बंधाते दिखे.
प्रतीक यादव (Prateek Yadav) के अंतिम संस्कार में अखिलेश यादव परिवार की ढाल बनकर नज़र आए. भतीजी को संभालते उनका भावुक अंदाज़ चर्चा में रहा. यूपी के सैफई में हर आंख नम दिखी. अंतिम विदाई में समाजवादी पार्टी और BJP समेत अलग-अलग दलों के कई नेता पहुंचे. वीडियों में देखें इस अंतिम शौक में कौन-कौन उपस्थित रहा.
प्रतीक यादव की मौत को लेकर क्या बोले ओपी राजभर?
Prateek Yadav की अंतिम विदाई में भतीजी को दुलारते दिखे Akhilesh Yadav, Emotional कर रहा ये Video. Prateek Yadav के Funeral के दौरान पूरा यादव परिवार गम में डूबा नजर आया, लेकिन इसी बीच एक भावुक पल कैमरे में कैद हो गया, जब Prateek Yadav की छोटी बेटी अपने ताऊ Akhilesh Yadav के पास बैठी थी.
सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया था. प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ के भैंसाकुंड में होना है.
Prateek Yadav और Aparna Yadav की Love Story इन दिनों फिर चर्चा में है. पहली मुलाकात से लेकर अपने प्यार का इजहार करने तक, दोनों की कहानी बेहद दिलचस्प रही. Prateek Yadav के निधन के बाद लोग उनकी Personal Life और Aparna Yadav संग उनके रिश्ते को याद कर रहे हैं, जिसे कई लोग किसी Bollywood Romantic Story से कम नहीं मानते.
प्रतीक यादव की अचानक मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं. उनका आज अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें उनके ससुर और अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी. बता दें कि मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक का कल सुबह निधन हुआ था. देखें...
UP Politics में शोक का माहौल है. Mulayam Singh Yadav के बेटे Prateek Yadav का अंतिम संस्कार Lucknow में किया गया, जहां परिवार, समर्थकों और कई बड़े नेताओं ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी. Akhilesh Yadav, Shivpal Yadav और Aparna Yadav समेत पूरा परिवार इस दौरान मौजूद रहा. समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली. Prateek के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में लगातार संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.
Prateek Yadav Funeral: लखनऊ के बैकुंठधाम में प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के दौरान एक भावुक तस्वीर सामने आई. वहां प्रतीक की छोटी बेटी अपने ताऊ अखिलेश यादव की गोद में बैठी दिखीं. शोक की इस घड़ी में अखिलेश अपनी नन्हीं भतीजी को दुलारते और चॉकलेट खिलाकर उसका मन बहलाते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी है.
लखनऊ में प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उन्हें उनके ससुर और अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी. मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक का कल सुबह 6 बजे निधन हुआ था. इस बीच प्रतीक का इलाज करने वाली डॉक्टर ने क्या-क्या बताया? देखें...
समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक को जहर दिया गया. इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी देखने को मिल रही है. रविदास के इस आरोप ने मामले की गुत्थी को और पेचीदा बना दिया है. आगे की जांच और तथ्यों का खुलासा इस चर्चा को और बढ़ा सकता है.
लखनऊ में प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. कुछ देर पहले ही उन्हें उनके ससुर और अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी है. मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक का कल सुबह 6 बजे निधन हुआ था. आज अंतिम संस्कार के बीच अखिलेश यादव लगातार लोगों से मिलते नजर आए.
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत से पहले के आखिरी 24 घंटों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. परिवार, स्टाफ और डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. डॉक्टरों ने पल्मोनरी एंबॉलिज्म और स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों की बात कही है.
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की 38 साल की उम्र में हुई रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पोस्टमार्टम में फेफड़ों में ब्लड क्लॉट, शरीर पर चोट के निशान, पत्नी अपर्णा यादव से विवाद, डिप्रेशन और कारोबारी तनाव जैसे कई एंगल सामने आए हैं. जानिए क्या है पूरा मामला.