scorecardresearch
 

बलिया: फुफकारते कोबरा से भिड़ गया 'टॉमी', रोंगटे खड़े कर देगी कुत्ते और सांप की यह जंग! अपनी जान देकर घरवालों को बचाया

बलिया के बेल्थरा रोड में वफादार लैब्राडोर कुत्ते 'टॉमी' ने अपनी जान पर खेलकर मालिक के परिवार को जहरीले कोबरा से बचाया. रात के अंधेरे में सांप से करीब एक घंटे तक चले खूनी संघर्ष के बाद टॉमी ने कोबरा को मार गिराया, लेकिन जहर फैलने के कारण खुद भी शहीद हो गया.

Advertisement
X
बलिया में पालतू कुत्ते और जहरीले सांप की लड़ाई (Photo- ITG)
बलिया में पालतू कुत्ते और जहरीले सांप की लड़ाई (Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव (बेल्थरा रोड) क्षेत्र में दानिश भट्ठा वाले के घर में एक विषैला कोबरा घुसने की कोशिश कर रहा था. परिवार की सुरक्षा के लिए उनके 9 साल के पालतू लैब्राडोर कुत्ते 'टॉमी' ने लगातार भौंककर सबको सतर्क किया और सांप पर हमला बोल दिया. लगभग एक घंटे तक चले इस भीषण संघर्ष में टॉमी ने कोबरा को मार डाला. हालांकि, लड़ाई के दौरान जहरीले डंस का शिकार होने के कारण घटना के 30 मिनट बाद टॉमी की भी मौत हो गई.

जब फुफकारते कोबरा से टकरा गया 'टॉमी'

रात को जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी घर के बाहर फन फैलाकर फुफकारता हुआ कोबरा दाखिल होने लगा. टॉमी ने खतरा देखते ही भौंकना शुरू कर दिया. देखते ही देखते कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में टॉमी ने भी सांप को मजबूती से दबोच लिया. कोबरा बार-बार डंसता रहा, लेकिन इस बेजुबान 'योद्धा' ने हार नहीं मानी.

कैमरे में कैद हुई वफादारी की आखिरी लड़ाई

इस दौरान घर के सदस्य इस भयानक लड़ाई को देखते रहे और इसका वीडियो भी बनाते रहे. टॉमी बिना पीछे हटे लगातार एक घंटे तक कोबरा से भिड़ता रहा. आखिरकार उसने सांप को मारकर ही दम लिया. टॉमी की बहादुरी का यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

सांप को मारने के महज 30 मिनट बाद टॉमी के शरीर में जहर फैल गया और उसने दम तोड़ दिया. 9 सालों तक परिवार की रखवाली करने वाले टॉमी की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं. परिजनों ने नम आंखों से अपने वफादार साथी को मिट्टी में दफनाकर अंतिम विदाई दी. स्थानीय लोग भी टॉमी के साहस और वफादारी को सलाम कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement