scorecardresearch
 

Noida Traffic: कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते नोएडा में कई जगह ट्रैफिक जाम, इन रूट्स पर जाने से बचें

Traffic Advisory: नोएडा के फेज 2 में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जिले के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान गाड़ियों को आग लगा दी गई और पुलिस पर भी पथराव हुआ है. इस बीच दिल्ली और नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर 62 समेत कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.

Advertisement
X
चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर 62 समेत नोएडा में कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट (File Photo- PTI)
चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर 62 समेत नोएडा में कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट (File Photo- PTI)

मजदूर यूनियन के सैलरी बढ़ोतरी को लेकर जारी प्रदर्शन के कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आज (सोमवार) सुबह से भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर यातायात को डायवर्ट किया है.

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी दी है कि चिल्ला बॉर्डर की ओर जाने वाले सभी वाहनों को DND टोल की ओर डायवर्ट किया जा रहा है. साथ ही पुरी स्क्वायर रूट पर भी ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है ताकि आवाजाही सुचारू रूप से चल सके.

सुबह-सुबह लगा लंबा जाम
नोएडा के फेज-2 इलाके में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों का प्रदर्शन सुबह से जारी है. अब यह प्रदर्शन उग्र रूप ले चुका है. कर्मचारियों ने कई जगह सड़कें जाम कर दी हैं, कुछ जगहों पर पथराव और आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं. इससे नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई है.  ऑफिस जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है.

नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन हुआ उग्र, गाड़ियों में की तोड़फोड़-आगजनी
 

Advertisement

कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण कहां-कहां लगा जाम?

  • नोएडा फेज-2 और सेक्टर-62: मुख्य सड़क पूरी तरह बंद है. होजरी कॉम्प्लेक्स के आसपास भारी भीड़ है.
  • दादरी रोड और सूरजपुर रोड: नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले रास्ते ब्लॉक हैं.
  • NH-9 (नेशनल हाईवे-9): लालकुआं से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जाम है.
  • सेक्टर-60 और 62 के आसपास: फिल्म सिटी-मायामाया फ्लाईओवर पर जाम.
  • DND फ्लाईवे और चिल्ला बॉर्डर: दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले रास्तों पर भी असर देखने को मिल रहा है.
  • अक्षरधाम-नोएडा रूट: कई जगह यातायात ठप है.

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि चिल्ला बॉर्डर, नोएडा बॉर्डर या ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले लोग DND टोल रूट का इस्तेमाल करें. नोएडा फेज-2 और सेक्टर 62 की ओर जाने से बचें. ट्रैफिक अपडेट के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर कॉल कर सकते हैं.

DM ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
डीएम मेधा रूपम ने कहा कि श्रमिकों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. श्रमिक वेतन संबंधी अन्य समस्याओं की शिकायत 120-2978231, 120-2978232, 120-2978862, 120-2978702 पर कर सकते हैं. डीएम ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों का जल्द ही समाधान किया जाएगा.

'15 हजार देते हैं, 25 बताते हैं और 200 बढ़ाते हैं...', कर्मचारियों ने खोली नोएडा में कंपनियों की पोल
 

Advertisement

नोएडा में प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद पुलिस भी अलर्ट 

कर्मचारियों की क्या है मांग क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?
नोएडा के फेज-2 की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. पिछले तीन-चार दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था, लेकिन सोमवार सुबह यह प्रदर्शन हिंसक हो गया. कर्मचारियों ने मुख्य सड़कों पर बैठकर जाम लगा दिया। कुछ जगहों पर उन्होंने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और गाड़ियों में आग लगा दी. पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है. बता दें कि कर्मचारी 20 हजार रुपये तक न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement