scorecardresearch
 

वो शादी की जिद कर रही थी, प्रेमी नहीं माना तो भाई ने चला दी गोली... प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में खुलासा

नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल की होली के दिन हुई हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि मृतक की प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी. दोनों चार साल से अफेयर में थे. जब साहिल ने शादी से इनकार कर दिया तो विवाद बढ़ गया. प्रेमिका के भाई ने साहिल को गोली मार दी. इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत चार आरोपियों को पकड़ा है, एक नाबालिग भी शामिल है.

Advertisement
X
पुलिस ने प्रेमिका समेत अन्य आरोपियों को पकड़ा. (Photo: ITG)
पुलिस ने प्रेमिका समेत अन्य आरोपियों को पकड़ा. (Photo: ITG)

नोएडा में होली के दिन सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसायटी में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को उसकी पत्नी और बच्चों के सामने अंजाम दिया गया था. अब इस केस में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका समेत चार लोगों को पकड़ा है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है.

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ है. मृतक साहिल सिंघल का गाजियाबाद की रहने वाली प्रिया से चार साल से अफेयर चल रहा था. होली के दिन प्रिया तीन युवकों के साथ कार से आईवीवाई काउंटी सोसायटी पहुंची थी और गेट से एंट्री लेकर साहिल से मिलने आई थी.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रेमिका प्रिया काफी समय से मृतक साहिल पर शादी का दबाव बना रही थी. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था. होली के दिन भी प्रिया ने साहिल से शादी की बात की, लेकिन साहिल ने इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई.

यह भी पढ़ें: हाथ में चाय लेकर पहुंची पत्नी और लहूलुहान होकर गिर पड़े पति... सर्विस रिवॉल्वर अनलोड करते समय पुलिस ASI के सिर में लगी गोली, मौत

Advertisement

प्रिया अपने भाई और पड़ोसी के साथ सोसायटी पहुंची थी. चारों पहले साहिल के फ्लैट पर पहुंचे, जहां साहिल की मां सीमा सिंघल मिलीं. उन्होंने आरोपियों को फ्लैट में घुसने से रोक दिया. इसके बाद आरोपियों को पता चला कि साहिल अपनी पत्नी के साथ सोसायटी के नीचे होली खेल रहा है.

शादी को लेकर विवाद, फिर चली गोली

आरोप है कि चारों आरोपी वहीं नीचे पहुंच गए और फिर से शादी को लेकर विवाद शुरू हो गया. इसी दौरान प्रिया के भाई निखिल ने गुस्से में आकर साहिल पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

साहिल ने प्रिया की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी थी. इस को लेकर युवती के भाई काफी नाराज थे. होली के दिन वे साहिल से बात करने के लिए सोसायटी पहुंचे थे. इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद चारों आरोपियों को पकड़ लिया. आरोपियों में एक नाबालिग भी है. एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने कहा कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement