scorecardresearch
 

नोएडा में फिर 'एसी ब्लास्ट' का कहर! हाइराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग

नोएडा की एक हाईराइज बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट की वजह से भीषण आग लग गई है. आग 22वें फ्लोर के एक फ्लैट में लगी है. इसकी वजह एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है.

Advertisement
X
नोएडा की अरण्य सोसाइटी में लगी आग (Photo: Screengrab)
नोएडा की अरण्य सोसाइटी में लगी आग (Photo: Screengrab)

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आग का तांडव जारी है. अब एनसीआर के तहत आने वाले उत्तर प्रदेश के नोएडा में आग लगने की घटना हुई है. नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग की विकराल लपटों पर काबू पाया.

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. घटना नोएडा के सेक्टर 119 स्थित एक सोसाइटी की है. जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 119 की अरण्य सोसाइटी के एक टावर से सोमवार की सुबह धुआं उठता दिखा. देखते ही देखते इसने आग की लपटों का रूप ले लिया. आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी और अपने स्तर से भी आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं.

यह भी पढ़ें: 5 भाइयों के घरों में अचानक लग रही 'रहस्यमयी' आग; बचाने के लिए पड़ोसी के घर रखा सामान, फिर भी जल गया

आग की लपटों ने देखते ही देखते पास के एक फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया. लोगों ने आसपास के लोगों से भी फ्लैट खाली करने की अपील की. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की विकराल लपटों पर काबू पाया. आग 22वीं मंजिल पर लगी थी और इसकी वजह से आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, आग लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास

नोएडा के चीफ फायर अफसर भी खुद मौके पर पहुंचे. सीएफओ के साथ ही पुलिस भी मौके पर मौजूद है. इस घटना के पीछे एसी ब्लास्ट को वजह बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि 22वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में लगी एसी में विस्फोट हुआ. इसके बाद लगी आग ने पास के एक फ्लैट को भी आगोश में ले लिया.

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के सेक्टर 119 की हाईराइज बिल्डिंग में लगी आग का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने यह निर्देश भी दिया है कि हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए. राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए और अगर कोई घायल हो, उचित उपचार की भी व्यवस्था की जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement