scorecardresearch
 

नोएडा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान... परिजन बोले- तीन लोग लगातार कर रहे थे ब्लैकमेल

नोएडा के थाना फेज-3 इलाके में एक युवती ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने तीन लोगों पर ब्लैकमेलिंग और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Advertisement
X
पुलिस कर रही मामले की जांच. (Photo: Screengrab)
पुलिस कर रही मामले की जांच. (Photo: Screengrab)

नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर एक युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में ब्लैकमेलिंग के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है.

परिजनों के अनुसार, मृतका को तीन लोग लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे. आरोप है कि ये लोग युवती को उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और पैसे भी वसूल रहे थे. परिवार का दावा है कि उन्होंने आरोपियों द्वारा भेजे गए वॉट्सऐप चैट और कुछ वीडियो पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपे हैं.

यह भी पढ़ें: फ्लाईओवर पर सुसाइड करने के लिए चढ़ी महिला टीचर, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

दरअसल, 21 फरवरी 2026 को युवती ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अंतिम संस्कार के बाद 27 फरवरी को परिजनों ने थाना फेज-3 में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.

Advertisement

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम का कहना है कि अब तक की जांच में ब्लैकमेलिंग से जुड़े ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं.

पुलिस को न तो कोई आपत्तिजनक वीडियो मिला है और न ही ऐसा कोई प्रमाण, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवती को आरोपियों द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था. पुलिस के अनुसार, मृतका और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement