scorecardresearch
 

'कल पुलिस वालों पर हमला करना है...', नोएडा हिंसा में शामिल 'कर्मचारियों' की व्हाट्सएप चैट में क्या मिला?

नोएडा में प्रोटेस्ट और आगजनी मामले में जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट और ऑडियो सामने आए हैं, जिनमें पुलिस पर हमले की साजिश के संकेत मिले हैं. नकाबपोश उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जबकि मजदूरी बढ़ोतरी के बावजूद विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Advertisement
X
नोएडा के 'कर्मचारियों' के व्हाट्सएप चैट में क्या मिला? (Photo: itg)
नोएडा के 'कर्मचारियों' के व्हाट्सएप चैट में क्या मिला? (Photo: itg)

बीते दिन नोएडा में हुई हिंसा मामले में जांच तेज हो गई है. इसमें आगजनी और तोड़फोड़ करने वालों की भीड़ में कई कई नकाबपोश भी नजर आए जो मजदूरों की आड़ में उत्पात मचा रहे थे. ऐसे में  जांच शुरू की गई तो पुलिस के हाथ कुछ व्हाट्सएप चैट और ऑडियो मैसेज लगे.

'कल, पुलिस वालों पर हमला करना है'

नोएडा पुलिस को मिले कई व्हाट्सएप ग्रुप हिंसा से 3 दिन पहले से एक्टिव  हुए थे. एक ऑडियो में एक शख्स भीड़ को एकत्रित होने को बोल रहा है. इसके अलावा वह साफ शब्दों में कह रहा है 'कल, भाई पुलिस वालों पर हमला करना है'. इंस्टाग्राम मैसेज में एक शख्स पुलिस के लाठी चार्ज के जवाब में सभी लोगों से भारी मात्रा में मिर्च पाउडर लाने को कह रहा है.

पुलिस के हाथ लगे कई सीसीटीवी और वीडियो फुटेज भी मिले हैं जिनमें नकाबपोश लोग नजर आ रहे हैं जो लाठी से सीसीटीवी पर हमला कर सबूत मिटा रहे हैं. पुलिस इन सभी की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है.

नोएडा में जमकर हुआ था प्रदर्शन
 
बता दें कि नोएडा में बीते सोमवार को वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर निजी कंपनियों के कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया था. कई दिनों से चल रहे धरने के बाद प्रदर्शनकारियों का आक्रोश भड़क उठा, जिससे सेक्टर-60 और 62 के आसपास सड़कों पर लंबा जाम लग गया. ट्रैफिक प्रभावित होने से ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत हुई, वहीं कुछ जगहों पर वाहनों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं.

Advertisement

हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी कर दी है.अंतरिम वेतन वृद्धि के नए आदेश 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. अलग-अलग श्रेणियां में अधिकतम करीब 3000 तक इजाफा हुआ है.लेकिन मजदूर उससे संतुष्ट नहीं हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement