दशहरे पर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में निकलने से पहले सावधान! इन रास्तों पर पाबंदी, जाम से बचना है तो देखें वैकल्पिक रूट
दशहरे और मूर्ति विसर्जन के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. घर से निकलने से पहले जान लें कि किन मार्गों पर रोक है और कहां से जा सकेंगे.
Advertisement
X
नोएडा में दशहरे पर भारी ट्रैफिक डायवर्जन. (File Photo)
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दशहरे पर रामलीला देखने या रावण दहन के लिए निकल रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदानों के आसपास कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकने और कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने की योजना बनाई है. 20 और 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान भी कई रास्तों पर बदलाव रहेगा. ऐसे में गलत रास्ते पर जाने से बचने के लिए जान लें कि कहां रोक रहेगी और किन वैकल्पिक रास्तों से जा सकते हैं.
सेक्टर-21ए स्टेडियम के आसपास इन रास्तों पर रोक
नोएडा स्टेडियम में रामलीला के आयोजन को देखते हुए सेक्टर-21ए के आसपास कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इनमें शामिल हैं:
सेक्टर 12, 22 और 56 तिराहे से स्टेडियम चौक की ओर जाने वाला रास्ता
सेक्टर 10-21 यू-टर्न से सेक्टर 12, 22 और 56 तिराहे की ओर जाने वाला रास्ता
सेक्टर 8, 10, 11 और 12 चौक से स्टेडियम चौक होते हुए मोदी मॉल चौक तक का मार्ग
सेक्टर 31-25 चौक से मोदी मॉल चौक और स्टेडियम चौक की ओर जाने वाला रास्ता
मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर 12-22 चौक होते हुए एडॉब/रिलायंस चौक तक का मार्ग
कोस्ट गार्ड तिराहे और एनटीपीसी अंडरपास से सेक्टर 12-22 चौक की ओर जाने वाले रास्ते
जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल और एडॉब चौक की ओर जाने वाला मार्ग
सेक्टर 24 थाने के तिराहे से एडॉब/रिलायंस चौक और मोदी मॉल चौक की ओर जाने वाला रास्ता
स्टेडियम जाने के लिए कौन से रास्ते अपनाएं?
Advertisement
रजनीगंधा चौक से सेक्टर 12-22-56 तिराहे की ओर जाने वाले वाहन: सेक्टर 10-21 यू-टर्न, जलवायु विहार चौक, निठारी, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी और गिझौड़ होकर जा सकेंगे.
सेक्टर 12-22-56 तिराहे से स्टेडियम चौक जाने वाले वाहन: सेक्टर 57 चौराहा, गिझौड़ चौक और सेक्टर 31-25 चौक का रास्ता ले सकेंगे.
सेक्टर 12-22-56 तिराहे से रजनीगंधा चौक जाने वाले वाहन: मेट्रो अस्पताल चौक, सेक्टर 8-10-11-12 चौक और हरौला/झुंडपुरा चौक होकर जा सकेंगे.
डीएम चौक या जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल और एडॉब चौक जाने वाले वाहन: निठारी, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी और गिझौड़ होकर जा सकेंगे.
सेक्टर 54 चौकी तिराहे से जलवायु विहार चौक जाने वाले वाहन: गिझौड़, सेक्टर 31-25 चौक और निठारी होकर जा सकेंगे.
स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था
वीआईपी और वीवीआईपी वाहनों की एंट्री और निकासी गेट नंबर 7 से होगी.
पास वाले वाहनों की एंट्री गेट नंबर 3 से और निकासी गेट नंबर 4 से होगी.
सामान्य वाहनों की पार्किंग एडॉब कंपनी के पास खाली मैदान में होगी.
सेक्टर-62 में भी बदलेगा ट्रैफिक
सेक्टर-62 में रामलीला के दौरान जरूरत के हिसाब से रास्तों पर रोक लगाई जाएगी.
सेक्टर-62 पुलिस चौकी से वैल्यू बाजार और फोर्टिस की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-59 तिराहे से जा सकेंगे.
वैल्यू बाजार तिराहे से सेक्टर-62 पुलिस चौकी की ओर जाने वाले वाहनों को भी सेक्टर-59 तिराहे का रास्ता लेना होगा.
सीडैक सी-32 कंपनी से पीएमओ की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक से जा सकेंगे. उल्टी दिशा में आने वाले वाहनों को भी यही रास्ता अपनाना होगा.
ग्रेट एवेन्यू सोसायटी तिराहे से महर्षि आश्रम चौक जाने वाले वाहन बाएं मुड़कर सलारपुर/भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे से जा सकेंगे.
महर्षि आश्रम चौक से ग्रेट एवेन्यू सोसायटी, लोटस ब्लू बर्ड तिराहे और सेक्टर 98, 100, 104 की ओर जाने वाले वाहन दाएं मुड़कर एलिवेटेड रोड के नीचे से जा सकेंगे.
सेक्टर 110 में यथार्थ अस्पताल तिराहे और पुलिस चौकी तिराहे से महर्षि आश्रम चौक की ओर जाने वाले वाहनों को भी दूसरे रास्ते से जाना होगा.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेंडायवर्जन
एकमूर्ति गोलचक्कर से ग्लैक्सी गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा. ये वाहन डी-मार्ट, बिसरख गोलचक्कर, एसीई गोलचक्कर और खैरपुर गोलचक्कर होकर जा सकेंगे.
डी-मार्ट से ग्लैक्सी गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन भी बिसरख, एसीई और खैरपुर गोलचक्कर वाला रास्ता अपना सकेंगे.
20 और 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन पर भी बदलाव
मूर्ति विसर्जन के चलते सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा. विसर्जन यमुना नदी के कालिंदी मार्ग, हिंडन नदी के कुलेसरा और किसान चौक के पास होना प्रस्तावित है.
दिल्ली जाने वाले वाहन: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर भेजा जाएगा. आगे डीएनडी या चिल्ला मार्ग से जा सकेंगे.
सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर: वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा. आगे डीएनडी या चिल्ला मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे.
सूरजपुर से कुलेसरा: वाहन कच्ची सड़क तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर होते हुए बिसरख जा सकेंगे.
फेस-2 से हिंडन नदी: वाहनों को ककराला की ओर भेजा जाएगा. आगे सोरखा और बिसरख से जा सकेंगे.
किसान चौक से पर्थला: वाहन बिसरख और सोरखा होकर जा सकेंगे.
पर्थला से किसान चौक: वाहनों को सोरखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा. आगे बिसरख से जा सकेंगे.
साप्ताहिक बाजार बंद, हेल्पलाइन नंबर जारी
Advertisement
ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे. हालांकि, एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को रास्ता दिया जाएगा.
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है. परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं.