scorecardresearch
 

2 दिन तक आसपास घूमी, भरोसा जीता और 3 दिन के मासूम को ले उड़ी! नोएडा के भंगेल CHC से नवजात चोरी

Noida News: नोएडा के भंगेल सीएचसी अस्पताल से 3 दिन का नवजात चोरी. 2 दिन से रेकी कर रही महिला मौका पाकर बाइक सवार संग फरार. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
X
नोएडा के मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल में हड़कंप.(Photo: Representational)
नोएडा के मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल में हड़कंप.(Photo: Representational)

नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के भंगेल सीएचसी स्थित मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल से शुक्रवार सुबह तीन दिन के नवजात के चोरी होने का मामला सामने आया है. नवजात के गायब होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया. परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक महिला नवजात को लेकर बाइक सवार युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है. पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, भंगेल निवासी सपना अपने पति गौतम के साथ डॉक्टर के पास गई थीं. उस समय तीन दिन का नवजात उनकी सास रक्षा देवी के पास था. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिलने के बाद रक्षा देवी अपना सामान पैक कर रही थीं. इसी दौरान एक अज्ञात महिला नवजात को लेकर वहां से चली गई. कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्चा दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. काफी देर तक नवजात का पता नहीं चलने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे. अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में नवजात की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

Advertisement

स्वस्थ विभाग के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद केंद्र में तत्काल जांच कराई गई. जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पिछले दो दिनों से नवजात के परिजनों के आसपास घूम रही थी और उनसे बातचीत भी कर रही थी. आशंका है कि महिला ने पहले परिजनों का भरोसा जीता और फिर मौका पाकर नवजात को लेकर फरार हो गई.

पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है. फुटेज में महिला नवजात को लेकर एक बाइक सवार युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है. पुलिस अब महिला और बाइक सवार युवक की पहचान करने के लिए अस्पताल परिसर के अलावा आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. देखें VIDEO:- 

फेस-2 थाना प्रभारी के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला और बाइक सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement