scorecardresearch
 

मेरठ: 'अब जीने की इच्छा नहीं... बस यार-दोस्तों को आंच ना आए', बोलकर युवक ने कनपटी पर मार ली गोली

मेरठ के मवाना में एक 21 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर 'जीने की इच्छा नहीं है' का वीडियो अपलोड करने के बाद देसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. जिसके बाद दोस्तों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement
X
युवक ने खुद को गोली मारने से पहले वीडियो बनाया (Photo- ITG)
युवक ने खुद को गोली मारने से पहले वीडियो बनाया (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के प्रीतनगर निवासी 21 साल के देवांश रस्तोगी ने देर शाम नहर की पटरी पर जाकर देसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. दोपहर से लापता देवांश ने खुदकुशी की कोशिश करने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो को देखने के बाद उसके दोस्तों और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और उसे लहूलुहान हालत में नहर के पास ढूंढ निकाला. दोस्त उसे तुरंत मवाना थाने और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया.

वीडियो में कहा- किसी चीज की कोई टेंशन नहीं

गोली मारने से पहले देवांश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह देसी पिस्टल लहराता हुआ दिख रहा है. वीडियो में उसने कहा कि यह उसका आखिरी टाइम है और उसे किसी चीज की कोई टेंशन या दबाव नहीं है. वह किसी चीज से कमजोर नहीं है. उसने आगे कहा कि वह न तो अपने मां-बाप को गलत बोलता है और न ही अपने दोस्तों या प्यार को गलत ठहराता है. उसकी बस अब जीने की इच्छा नहीं बची है. उसने अपील की कि उसके जाने के बाद घरवालों और यार-दोस्तों पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए.

घायल हालत में मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

देवांश के पिता का मवाना में एक मेडिकल स्टोर है. वीडियो वायरल होने के बाद दोस्त उसे ढूंढते हुए नहर की पटरी पर पहुंचे, जहां वह घायल पड़ा था. गोली उसकी बाईं कनपटी को छूकर निकल गई थी. 

Advertisement

इस मामले में मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि 11 जून को मवाना थाना क्षेत्र में देवांश नामक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. मवाना पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और उस हथियार की तलाश की जा रही है जिससे गोली मारी गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement