गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात एक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री के तीन बड़े शेड आग की चपेट में आ गए. आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को जेसीबी की मदद से फैक्ट्री की दीवार तोड़नी पड़ी, तब जाकर पानी अंदर तक पहुंचाया जा सका. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.