scorecardresearch
 

मेरठ में 'जहरीली' शराब कांड का खौफनाक खुलासा: प्रेमी संग बहन ने भाई को दी दर्दनाक मौत, दो बेगुनाह भी मरे; गूगल सर्च हिस्ट्री ने खोली पोल

मेरठ के दौराला में तीन लोगों की मौत का मामला कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश निकली. अपने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे भाई को रास्ते से हटाने के लिए एक बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक जाल बुना, जिसमें भाई के साथ दो अन्य लोग भी जान गंवा बैठे.

Advertisement
X
मेरठ पुलिस ने तीन 'कातिलों' को अरेस्ट किया (Photo- ITG)
मेरठ पुलिस ने तीन 'कातिलों' को अरेस्ट किया (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल को शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान किराना व्यापारी बाबूराम (60), उनके कर्मचारी जितेंद्र (45) और ग्राहक अंकित उर्फ दौलत (32) के रूप में हुई. पुलिस जांच में पता चला कि अंकित की बहन अलका ने अपने शादीशुदा प्रेमी पवन उर्फ पोली के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. अलका अपने भाई अंकित द्वारा प्रेम प्रसंग के विरोध और मारपीट से परेशान थी. साजिश के तहत पवन ने सुनार अशोक से साइनाइड जैसा जहर लेकर शराब के टेट्रा पैक में मिलाया और अंकित को दे दिया.

गूगल सर्च हिस्ट्री ने खोल दी साजिश की पोल

शुरुआत में पुलिस इसे सामान्य दुर्घटना मान रही थी, लेकिन पवन को हिरासत में लेने के बाद चौंकाने वाला तथ्य सामने आया. पुलिस ने जब पवन का मोबाइल चेक किया, तो उसमें जहरीले पदार्थों के बारे में की गई 'गूगल सर्च हिस्ट्री' मिली. 

इसके बाद कड़ियां जुड़ती गईं और आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों ने सोचा था कि शराब से मौत होने पर कोई शक नहीं करेगा, क्योंकि अंकित के पिता की मृत्यु भी संभवतः शराब से ही हुई थी.

फेवीक्विक से चिपकाया था जहर वाला पाउच

हत्या की प्लानिंग बहुत शातिर थी. पवन ने सुनार का काम करने वाले अशोक से सोना गलाने वाला घातक जहर हासिल किया. पहले इसे खाने में मिलाने की योजना थी, लेकिन मौका न मिलने पर पवन ने नाखून से शराब का टेट्रा पैक खोला और उसमें जहर मिला दिया. इसके बाद पैकेट को वापस फेवीक्विक से चिपका दिया ताकि किसी को शक न हो. पवन ने रास्ते में अंकित को रोककर उसे वही 'मौत का पैकेट' थमा दिया.

Advertisement

भाई को मारने के चक्कर में गई दो और जान

अंकित वह जहरीली शराब लेकर स्पेलर (कोल्हू) पर चला गया. वहां उसने मालिक बाबूराम और कर्मचारी जितेंद्र के साथ बैठकर शराब पी ली. जहर इतना घातक था कि तीनों की हालत तुरंत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. इस लालच और नफरत के खेल में दो ऐसे लोगों की जान चली गई, जिनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था. पुलिस ने अब अलका, पवन और जहर देने वाले अशोक को गिरफ्तार कर लिया है.

एसएसपी मेरठ का बयान

मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि अंकित अक्सर अपनी बहन के साथ बदतमीजी करता था, जिससे तंग आकर बहन ने यह कदम उठाया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल केमिकल और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement