scorecardresearch
 

मेरठ: गर्लफ्रेंड के लिए पति की हैवानियत, पेपर कटर से काटा पत्नी का गला, आंसू बहाने का किया ढोंग

उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिला कौसर की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में पता चला कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पति साकिब ने की थी. आरोपी ने पेपर कटर से पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी और इसे चोरी के बाद हुई वारदात दिखाने की कोशिश की. पुलिस पूछताछ में उसके बयान बदलते रहे, जिससे शक गहराया. जांच में यह भी सामने आया कि उसके किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसका पत्नी विरोध करती थी. आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
X
साकिब के किसी अन्य महिला से संबंध थे. Photo ITG
साकिब के किसी अन्य महिला से संबंध थे. Photo ITG

उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में महिला कौसर की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस हत्याकांड में मृतका के पति साकिब को ही आरोपी पाया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया पेपर कटर भी बरामद कर लिया है.

धारदार हथियार से गर्दन काटी  
घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मजीद नगर इलाके में सामने आई, जब कौसर का शव उसके घर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला. शुरुआती तौर पर मामला अज्ञात हमलावर द्वारा हत्या का प्रतीत हुआ, क्योंकि महिला की गर्दन धारदार हथियार से काटी गई थी. उस समय घर के भीतर उसकी तीन छोटी बेटियां भी मौजूद थीं. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा. जांच के दौरान पुलिस ने घर से साक्ष्य जुटाए और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. शुरुआत से ही पति साकिब के बयान संदिग्ध लगे, क्योंकि वह लगातार अपने बयान बदल रहा था. पुलिस को उस पर शक गहराता गया.

Advertisement

साकिब के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे
जांच में सामने आया कि साकिब के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी. इसी वजह से उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोपी ने रात के समय पेपर कटर से पत्नी का गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद उसने इस वारदात को चोरी के बाद हुई हत्या का रूप देने की कोशिश की.

इतना ही नहीं, उसने अपनी एक बेटी को भी सिखाया कि यदि पुलिस पूछे तो कहना कि घर में चोर आए थे. आरोपी पत्नी के शव के पास रोने का नाटक करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो. लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

मेरठ नगर पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोंसले ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी अपनी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और चाहता था कि वह आत्महत्या कर ले. इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद तीन मासूम बेटियों का पालन-पोषण कौन करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement