scorecardresearch
 

'मुझे मारने को 10 लाख की सुपारी दी थी...',बेटा मर्डर करा देगा सोचकर पिता ने उसे ही मार डाला

मेरठ में तुषार त्यागी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसके पिता ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी. संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह और बेटे से जान का खतरा महसूस होने की आशंका को हत्या की वजह बताया गया है.

Advertisement
X
मेरठ के तुषार हत्याकांड में खुलासा (Photo: representational image)
मेरठ के तुषार हत्याकांड में खुलासा (Photo: representational image)

उत्तर प्रदेश में मेरठ पुलिस ने तुषार त्यागी हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक के पिता और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि 25 साल के तुषार त्यागी की हत्या उसके पिता सुंदर त्यागी ने अपने दोस्त अमित के साथ मिलकर की थी.

हापुड़ जनपद के दोयमी गांव निवासी तुषार त्यागी का गोली लगा शव सोमवार रात थाना खरखौदा क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित अंडरपास के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो कार में मिला था. घटना के बाद पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था, जिनमें सीसीटीवी और सर्विलांस टीम भी शामिल थीं.

मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में मृतक के पिता सुंदर त्यागी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसने अपने साथी अमित के साथ मिलकर बेटे तुषार की गोली मारकर हत्या की थी.

पुलिस के अनुसार सुंदर त्यागी को शक था कि उसका बेटा उसकी हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दे चुका है. इसके अलावा परिवार में लंबे समय से गृह क्लेश और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी पिता का कहना है कि तुषार परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता था और पुश्तैनी जमीन बेचने का दबाव बना रहा था.

Advertisement

इन्हीं कारणों से सुंदर त्यागी ने अपने साथी अमित के साथ मिलकर हत्या की . पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. थाना खरखौदा पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है. एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है तथा सभी पहलुओं पर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement