scorecardresearch
 

अचानक बेडरूम में घुसा और कनपटी से सटाकर भतीजे ने चाची को मार दी गोली, ये वजह आई सामने

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में 17 साल के भतीजे ने अपनी 32 साल की चाची की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया गया कि आरोपी अचानक बेडरूम में घुसा और कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मार दी. घटना के बाद वह भाग गया लेकिन कुछ देर बाद मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
नाबालिग भतीजे ने की चाची की हत्या (Photo: Mohd. Usman Chaudhary/ITG)
नाबालिग भतीजे ने की चाची की हत्या (Photo: Mohd. Usman Chaudhary/ITG)

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई. यहां 17 साल के भतीजे ने अपनी 32 साल की चाची को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी कुछ देर तक फरार रहा, लेकिन बाद में खुद मवाना थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे घर के सभी लोग अपने-अपने कामों में लगे हुए थे. तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई. आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर बेडरूम में पहुंचे तो देखा कि पूजा त्यागी फर्श पर पड़ी तड़प रही थी. इसी दौरान 17 साल का शिवा त्यागी तमंचा लेकर वहां से भागता हुआ दिखाई दिया. कुछ देर बाद पूजा ने दम तोड़ दिया.

चाची की कनपटी पर सटाकर मारी गोली

बताया जा रहा है कि पूजा त्यागी की शादी करीब चार साल पहले मोदीनगर की रहने वाली पूजा की शादी गणेशपुर गांव के धर्मेंद्र त्यागी से हुई थी. पूजा का छह महीने का एक बेटा भी है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले राजकुमार त्यागी के दो बेटे देवेंद्र और धर्मेंद्र का परिवार एक साथ रहता है. धर्मेंद्र खेती करता है जबकि देवेंद्र फौज में है. दो दिन पहले ही देवेंद्र ड्यूटी पर वापस गया था. देवेंद्र के दो बेटे हैं, जिनमें छोटे बेटे शिवा ने अपनी चाची पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी.

Advertisement

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी मवाना थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर में आए दिन गृह क्लेश होता था. चाची से अक्सर कहा सुनी होती रहती थी और इसी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव था. इसी गुस्से में उसने यह कदम उठा लिया.

आरोपी के पास से तमंचा बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. अब यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के पास तमंचा कहां से आया. इस मामले में मवाना के सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया है. हत्या का कारण पारिवारिक विवाद और गृह क्लेश बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement