scorecardresearch
 

मथुरा में 9 साल के बच्चे का शव तालाब में मिला, फैमिली ने जताया तांत्रिक क्रियाओं का संदेह

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक सप्ताह से लापता 9 वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया. परिजनों ने मौत के पीछे तांत्रिक क्रियाओं का शक जताया है, जबकि पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी है.

Advertisement
X
घटना की जांच में जुटी पुलिस. (Photo: Representational)
घटना की जांच में जुटी पुलिस. (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक 9 साल के लापता बच्चे का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस का कहना है कि बच्चा 18 फरवरी से लापता था. मंगलवार को उसका शव छाता क्षेत्र के तरौली जुनाबी गांव के एक तालाब में तैरता हुआ मिला.

एजेंसी के अनुसार, 9 साल का बच्चा आगरा के बरगवां गांव का रहने वाला था. 10 फरवरी को अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था. परिवार 21 फरवरी को वृंदावन में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने की तैयारी कर रहा था. इसी बीच 18 फरवरी को बच्चा अपनी दादी के पास खेलकर आने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा.

यह भी पढ़ें: पत्नी और 3 मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या, पति पर लगा आरोप... दिल्ली के समयपुर बादली में खौफनाक कांड

काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बच्चा गांव के बाहरी इलाके की ओर जाता हुआ दिखा, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला.

इसके बाद मंगलवार को तालाब में बच्चे का शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया. मृतक के चाचा ने आरोप लगाया कि बच्चे की हत्या तांत्रिक क्रियाओं के लिए की गई हो सकती है. उनका कहना है कि शव पर जलने के निशान हैं, जिसकी गहन जांच होनी चाहिए. उन्होंने यह भी दावा किया कि दो साल पहले भी गांव में इसी तरह की घटना सामने आई थी.

Advertisement

वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा. अधिकारियों के अनुसार, मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement