scorecardresearch
 

सिक्किम: पहाड़ से गिरे बोल्डरों ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

पहाड़ी रास्ते पर सफर कर रहे लोगों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही पल पहाड़ से मौत टूटकर गिरने वाली है. सिक्किम के मंगन जिले में सड़क के पास अचानक बड़े-बड़े बोल्डर नीचे आ गिरे। उनकी चपेट में एक वाहन आ गया। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

Advertisement
X
दुर्घटना में दो लोगोंं की मौत हो घई (Representational)
दुर्घटना में दो लोगोंं की मौत हो घई (Representational)

सिक्किम के मंगन जिले में शुक्रवार सुबह पहाड़ से गिरे भारी पत्थरों ने एक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला बुरी तरह घायल हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है.

जिला पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 11 बजे अपर जोंगू इलाके में फोर्थ माइल के पास एस-टर्निंग पर हुआ. इस दौरान पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर टूटकर सड़क पर आ गिरे. उसी रास्ते से गुजर रहे लोगों और वाहन इसकी चपेट में आ गए. हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अपर जोंगू के सीबिम, छठे माइल, टिंगवोंग निवासी कलजांग लेप्चा और लाकपा लेप्चा के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 की मौत, बदरीनाथ से फाटा जाते वक्त हुआ था हादसा

पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में लाकपा लेप्चा की पत्नी टर्मिट लेप्चा को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें तुरंत इलाज के लिए मंगन जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में दो लोगों की मौत और एक महिला के घायल होने की खबर से स्थानीय इलाके में शोक का माहौल है.

Advertisement

पहाड़ी इलाकों में सड़क पर सफर के दौरान अचानक पत्थर गिरने की घटनाएं बड़ा खतरा बन जाती हैं. इस हादसे ने एक बार फिर ऐसे रास्तों पर यात्रा करने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement