scorecardresearch
 

बाइक चोर ने उगला राज! अरुणाचल-असम से चोरी की 20 गाड़ियां हुईं बरामद

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने बांदरदेवा बाजार से स्कूटर चोरी की जांच में असम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दोनों राज्यों से 20 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए. इस कार्रवाई के बाद पुलिस वाहन मालिकों की पहचान और चोरी में शामिल दूसरे लोगों की जांच कर रही है.

Advertisement
X
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 20 वाहन बरामद किए हैं (Representational)
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 20 वाहन बरामद किए हैं (Representational)

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में असम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश और असम में अलग-अलग जगहों से चोरी के 20 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं. 28 सितंबर को बांदरदवा बाजार से एक स्कूटर चोरी होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई थी. फिलहाल आरोपी को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. 

पुलिस अधीक्षक न्येलम नेगा के मुताबिक, आरोपी असम के लखीमपुर जिले का रहने वाला है. गुरुवार को पड़ोसी राज्य के चौलमारी गांव से उसे पकड़ा गया था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों राज्यों में कई जगहों पर कार्रवाई की. इस कार्रवाई में चोरी किए गए 20 दोपहिया वाहन बरामद हुए.

नेगा के मुताबिक, ईटानगर राजधानी क्षेत्र और नाहरलगुन के आसपास वाहन चोरी की कई घटनाओं की खबरें सामने आई थीं. इसके बाद इन मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाया गया था.

चोरी किए वाहनों के मालिक की होगी पहचान

पुलिस ने आरोपी को यूपिया की एक अदालत में पेश किया. अदालत ने उसे आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस अब बरामद किए गए वाहनों के मालिकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन चोरियों में और लोग शामिल थे या नहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में चावल की दुकानों पर छापेमारी... 26 किलो के पैकेट में मिला 25 किलो चावल, टैक्स चोरी का शक

पुलिस अधीक्षक ने चोरी हुए दोपहिया वाहनों के मालिकों से बांदरदेवा पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की है. वाहन मालिकों से सत्यापन और पहचान के लिए वैध पंजीकरण दस्तावेज के साथ अपनी शिकायत या FIR की कॉपी लाने को कहा गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement