scorecardresearch
 

शादीशुदा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, गुस्साए युवती के परिजनों ने प्रेमी को मार डाला; प्यार की खातिर राहुल से बन गया था मुर्शाद

Crime News: मृतक युवक हिंदू धर्म का था, लेकिन उसने बाद में मुस्लिम धर्म की युवती के लिए अपना नाम राहुल से बदलकर उसने मुर्शाद रख लिया था और नमाज भी अदा करने लगा था.

Advertisement
X
प्रेमिका के लिए राहुल बन गया था मुर्शाद. (फाइल फोटो)
प्रेमिका के लिए राहुल बन गया था मुर्शाद. (फाइल फोटो)

UP के बांदा में आपसी विवाद के चलते एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही शादीशुदा प्रेमिका को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर इस कदर पीटा कि उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की वजह अब तक यह सामने आई कि प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी से नाराज था.

बांदा के पैलानी थाना इलाके का यह मामला है. यहां एक गांव की रहने वाली एक युवती से राहुल नाम के युवक का पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीती रात युवक मिलने पहुंचा था, जहां दोनों में आपसी विवाद हुआ और कथित प्रेमी ने चाकू से हमला कर अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. 

लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसबल.

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर डीआईजी, एसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. दोनों तरफ से केस दर्ज करके मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement