scorecardresearch
 

हैरी ब्रूक या अभिषेक शर्मा...टी20 क्रिकेट में कौन है असली बॉस? CSK के एक्स-खिलाड़ी ने दे दिया जवाब!

पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा बल्ले से लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने के बाद अभिषेक आईसीसी के टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं. लेकिन उनकी तुलना लगातार इंग्लैंड के हैरी ब्रूक से की जाती रही है.

Advertisement
X
अभिषेक-ब्रूक में कौन बेहतर (PHOTO: Reuters/PTI)
अभिषेक-ब्रूक में कौन बेहतर (PHOTO: Reuters/PTI)

इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक का जलवा इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है. हैरी ब्रूक पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वह लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. 

ब्रुक की बल्लेबाजी को देखकर अंग्रेजी मीडिया उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज बता रही है. लेकिन जब बात अभिषेक शर्मा से उनकी तुलना की आती है तो भारत के पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) खिलाड़ी एस बद्रीनाथ का मानना है कि इस रेस में अभिषेक शर्मा काफी आगे हैं और वही दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एस बद्रीनाथ ने अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भले ही भोला-भाला चेहरा हो, लेकिन पावरप्ले के दौरान अभिषेक गेंदबाजों के दिलों में खौफ पैदा करने के लिए काफी हैं. 

बद्रीनाथ ने दो टूक शब्दों में कहा कि इंग्लिश मीडिया कह सकती है कि इस वक्त हैरी ब्रूक सबसे बेहतरीन हैं. लेकिन ऐसा कोई चांस ही नहीं है. टी20 में सिर्फ अभिषेक शर्मा बेस्ट हैं और उनके आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं.

Advertisement

अभिषेक ने छोड़ा कोहली को पीछे

बता दें कि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक ने 199 रनों के लक्ष्य की धज्जियां उड़ाते हुए एक तूफानी शतक जड़ा था. इस सनसनीखेज पारी के बाद अभिषेक ने एक बार फिर ICC टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर कब्जा जमा लिया है. इसके साथ ही वह विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी20I फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं.

ओपनिंग जोड़ी को लेकर बद्रीनाथ का बड़ा सवाल

अभिषेक की तारीफ करने के साथ-साथ बद्रीनाथ ने टीम इंडिया की ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर भी सवाल उठाए हैं. हाल ही में आईपीएल के बाद आयरलैंड दौरे से टीम में आए वैभव सूर्यवंशी को लेकर उन्होंने कहा कि अभिषेक के साथ वैभव का ओपनिंग करना उनके लिए चौंकाने वाला था.

बद्रीनाथ ने सवाल उठाया कि आखिर टीम इंडिया के लिए ओपनिंग किसे करनी चाहिए वैभव को या संजू सैमसन को? संजू को नंबर-3 पर खिलाना सही नहीं है और मैनेजमेंट को अपनी इस म्यूजिकल चेयर वाली नीति को छोड़कर किसी एक योजना पर टिके रहने की जरूरत है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement