scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

180kmph स्‍पीड, 823 बर्थ और CCTV... इतनी खास है वाराणसी-दिल्‍ली स्‍लीपर वंदे भारत ट्रेन!

वाराणसी-दिल्‍ली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन की शुरुआत
  • 1/8

वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से शनिवार, 31 अक्टूबर को देश की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया. बनारस से नई दिल्ली के बीच चलने वाली यह ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्रा को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी. 
 

वाराणसी-दिल्‍ली स्‍लीपर वंदे भारत ट्रेन का जर्नी टाइम
  • 2/8

करीब 759 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन को उद्घाटन के दौरान विशेष रूप से चलाया गया है. इसका सफर लगभग 9 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा. ट्रेन वाराणसी से चलकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद में रुकेगी. 
 

रात की जर्नी होगी बेहद आरामदायक
  • 3/8

इस नई ट्रेन के शुरू होने से पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को राजधानी दिल्ली आने-जाने के लिए एक आधुनिक रात्रिकालीन रेल सेवा का विकल्प मिलेगा. वाराणसी में उद्घाटन के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

Advertisement
वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन में 16 कोच
  • 4/8

अब वंदे भारत ट्रेन में वाराणसी से नई दिल्ली और नई दिल्ली से वाराणसी के लिए सोते हुए सफर गुजरेगा. ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 11 थर्ड एसी, चार सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल है. इसमें कुल 823 यात्रियों के लिए बर्थ उपलब्ध हैं. थर्ड एसी में 611, सेकेंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 बर्थ हैं.

वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन की स्‍पीड
  • 5/8

ट्रेन को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे, कवच ट्रेन टक्कर सुरक्षा प्रणाली, आग और धुएं का पता लगाने वाले सेंसर और इमरजेंसी अलार्म बटन लगाए गए हैं.

वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन की सुविधाएं
  • 6/8

किसी भी आपात स्थिति में यात्री टॉक-बैक सिस्टम के जरिए ट्रेन स्टाफ से सीधे संपर्क कर सकेंगे. इसके अलावा ऑटोमैटिक दरवाजे, आधुनिक सस्पेंशन, शोर कम करने वाली तकनीक, बेहतर रोशनी और आधुनिक वैक्यूम आधारित शौचालय की सुविधा दी गई है. 

स्‍लीपर वंदे भारत में दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल बर्थ
  • 7/8

दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल बर्थ और शौचालय भी बनाए गए हैं. मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के लिए यूएसबी टाइप-ए और टाइप-सी पोर्ट उपलब्ध हैं. नियमित संचालन में ट्रेन वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

स्‍लीपर वंदे भारत ट्रेन से इतना घट जाएगा सफर का समय
  • 8/8

वापसी में दिल्ली से रात 9:40 बजे चलकर सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यह सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी. मौजूदा शिवगंगा एक्सप्रेस के मुकाबले दिल्ली पहुंचने में 55 मिनट और वापसी में 35 मिनट की बचत होगी. 

Advertisement
Advertisement