scorecardresearch
 

Uno Minda ने लॉन्च किया खास सबवूफर... कार की सीट के नीचे हो जाएगा फिट

उनो मिंडा ने अपना लेटेस्ट प्रोडक्ट भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जो एक अंडर सीट सबवूफर है. ये प्रोडक्ट उन लोगों के लिए खास है, जिनकी कार में बूट स्पेस नहीं है. या फिर जो बूट स्पेस के कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं. ये प्रोडक्ट 20 हर्ट्स से 150 हर्ट्ज तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
उनो मिंडा ने अंडर सीट सबवूफर लॉन्च किया है. (Photo: AI Generated)
उनो मिंडा ने अंडर सीट सबवूफर लॉन्च किया है. (Photo: AI Generated)

उनो मिंडा ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अंडर सीट सबवूफर लॉन्च किया है, जो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है जिनकी कार में बूट स्पेस की दिक्कत है. यानी आपको बूट स्पेस से समझौता किए बिना ही बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम का मजा मिलेगा. 

कंपनी ने 10 इंच का एक्टिव अंडर सीट सबवूफर लॉन्च किया है. ये प्रोडक्ट उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है, जिनकी कार का बूट स्पेस सीएनजी टैंक ने घेर रखा है. इस सबवूफर को सीट के नीचे फिट किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें और कीमत. 

क्या है इस सबवूफर में खास? 

उनो मिंडा का ये सबवूफर 20Hz से 150Hz तक के फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स के साथ आता है. इसमें 90dB से ज्यादा का सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो (SNR) मिलता है. इसका एडजस्टेबल लो-पास फिल्टर 50 हर्ट्ज से 150 हर्ट्ज तक काम करता है. इससे यूजर अपनी पसंद के हिसाब से बास आउटपुट सेट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: TATA से टक्कर की तैयारी में VinFast... भारत में नई SUV का पेटेंट किया फाइल

इसके अलावा सबवूफर में 0dB से 12dB तक का एडजस्टेबल बास बूस्ट और 20 हर्ट्ज का सबसोनिक फिल्टर दिया गया है. कंपनी ने इसके साथ एक अलग बास कंट्रोलर भी दिया है, जिसकी मदद से ड्राइविंग के दौरान भी बास को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है.

Advertisement

कितनी है कीमत? 

इसका अंडर-सीट डिजाइन इसे खास बनाता है. बहुत ही आसानी से इसे फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे इंस्टॉल किया जा सकता है. इससे बूट स्पेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उनो मिंडा के 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर के साथ बास कंट्रोलर, कनेक्टर वायर और माउंटिंग क्लैंप मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: 27KM माइलेज वाली Maruti Victoris पर टूट पड़े लोग, 398% बढ़ी SUV की सेल्स

ऑफलाइन मार्केट के साथ ही इसे कंपनी के आधिकारिक पोर्टल उनो मिंडा कार्ट से भी खरीदा जा सकता है. ये सबवूफर ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगा. कंपनी ने इसकी एमआरपी 13,999 रुपये रखी है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक हमें ये प्रोडक्ट कहीं भी ऑनलाइन नहीं मिला.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement