scorecardresearch
 

नोएडा में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा था बदमाश

नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर अमन उर्फ माया त्यागी के बीच मुठभेड़ हुई. 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को कई गोलियां लगीं. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वह ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाने से वांटेड था और रणदीप भाटी व अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा था.

Advertisement
X
कई गोलियां लगने से अमन की मौत.(Photo: ITG)
कई गोलियां लगने से अमन की मौत.(Photo: ITG)

नोएडा में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है. इस एनकाउंटर में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया. पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में उसे कई गोलियां लगीं. घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह मुठभेड़ थाना सेक्टर-126 इलाके में हुई. नोएडा पुलिस और जिले की सीआरटी ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. अमन उर्फ माया त्यागी ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र से वांछित था.

यह भी पढ़ें: नोएडा में अब एंबुलेंस के लिए पहले से खाली होगा रास्ता! पुलिस ने बनाया खास प्लान, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रणदीप भाटी और अनिल दुजाना गैंग से था जुड़ाव

पुलिस के मुताबिक, अमन उर्फ माया त्यागी का संबंध कुख्यात रणदीप भाटी और अनिल दुजाना गैंग से था. वह बादलपुर थाना क्षेत्र से वांटेड था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. फिलहाल पुलिस की आगे की कार्रवाई और मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement