scorecardresearch
 

लखनऊ के अस्पताल में शर्मनाक वारदात... महिला मरीज से दुष्कर्म की कोशिश, वार्ड बॉय गिरफ्तार

लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला मरीज से रेप की कोशिश की गई. आरोप है कि वार्ड बॉय महिला के पीछे टॉयलेट में चला गया और इसी दौरान हरकत की. विरोध करने पर उसने मारपीट भी की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
अस्पताल में महिला से रेप की कोशिश. (Photo: Representational)
अस्पताल में महिला से रेप की कोशिश. (Photo: Representational)

UP News: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट अस्पताल से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां भर्ती एक महिला मरीज के साथ वार्ड बॉय ने रेप की कोशिश की. घटना बुधवार देर रात की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि वार्ड बॉय अनीस अहमद महिला मरीज के पीछे-पीछे अस्पताल के महिला टॉयलेट में चला गया था. आरोपी टॉयलेट का दरवाजा बंद कर लिया और महिला के साथ गलत हरकत करने लगा. महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की.

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, महिला सीतापुर की रहने वाली है और 19 मार्च से अस्पताल में भर्ती थी. बुधवार शाम जब वह वार्ड के पास बने महिला टॉयलेट में गई, तो काफी देर तक बाहर नहीं आई. इस पर उसकी बड़ी बहन को शक हुआ और वह टॉयलेट के बाहर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद परिजनों को बुलाया गया और शोर-शराबा शुरू हो गया.

हंगामा बढ़ता देख अस्पताल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया. जब किसी तरह शौचालय का दरवाजा खुलवाया गया तो आरोपी मौके पर मिला. इस दौरान भीड़ बढ़ते ही वह फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: नहाते हुए बनाया लड़की का वीडियो, ब्लैकमेल कर बार-बार किया रेप... कोर्ट ने सुनाई 30 साल की सजा

घटना के बाद पीड़िता के भाई की तहरीर पर महानगर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान अनीस अहमद निवासी सीतापुर के रूप में हुई है, जो फिलहाल लखनऊ के मदेयगंज इलाके में रह रहा था.

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुद को बचाने की कोशिश करते हुए कहा कि वह सिर्फ सिगरेट पीने टॉयलेट गया था और उसने कोई गलत हरकत नहीं की. हालांकि, पीड़िता और उसके परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

उधर, घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने भी आरोपी वार्ड बॉय को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement